अनन्या पांडे के साथ ‘जमील जमाली’ का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- ‘बच्चा है तू मेरा’

अनन्या पांडे के साथ ‘जमील जमाली’ का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- ‘बच्चा है तू मेरा’

Dhurandhar 2 actor Rakesh Bedi Viral Video: ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज के बाद, राकेश बेदी अपने जमील जमाली के किरदार से चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म ने 71 साल की उम्र के राकेश बेदी के करियर को इस उम्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का है, जिसमें वो कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे से बात करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो से पता चल रहा है कि कियारा और अनन्या दोनों ही ‘धुरंधर’ में एक्टर की एक्टिंग की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वहीं, राकेश बेदी बात करते हुए अनन्या की ठुड्डी (chin) को प्यार से छूते हुए दिखा रहे हैं। अब इस वीडियो पर नेटिजन्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।

राकेश बेदी के वायरल वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शंस (Dhurandhar 2 actor Rakesh Bedi Viral Video)

Dhurandhar 2 actor Rakesh Bedi Viral Video
‘धुरंधर 2’ अभिनेता राकेश बेदी का वीडियो वायरल। (फोटो सोर्स: pinkvilla)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “हेज़ लाइक बच्चा है तू मेरा।” एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “सबको बोल रहे हैं अरे तुम मेरा बच्चा है।”

Rakesh Bedi Viral Video
एक्टर राकेश बेदी का वीडियो वायरल। (फोटो सोर्स: pinkvilla)

वहीं, एक और यूजर ने टिप्पणी की, “तू बचा है मेरा…चल फैन्टा पिलाता हूं।”

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में यादगार भूमिका निभा चुके हैं राकेश बेदी

बता दें कि राकेश बेदी पिछले चार दशकों से ज्यादा समेत से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। फिल्मों में वो ‘चश्मे बद्दूर’, ‘एक दूजे के लिए’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘चमत्कार’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘यस बॉस’ जैसे फिल्मों के अपने यादगार किरदारों के जरिये दर्शकों की खूब वाहवाही लूट चुके हैं।

इसके अलावा राकेश बेदी अपने बेहतरीन अभिनय से ‘ये जो है जिंदगी’, ‘जबान संभाल के’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘भाबी जी घर पर हैं’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और दूसरे कई टीवी सीरियल्स के साथ टेलीविजन पर भी दमदार और यादगार किरदार निभा चुके हैं। बता दे कि टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वो तारक मेहता के दो सिर वाले बॉस के किरदार में नजर आते हैं।

Rakesh Bedi in TMKOC
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राकेश बेदी। (फोटो सोर्स: IMDb)

मगर राकेश बेदी के धुरंधर और धुरंधर 2 जबरदस्त अभिनय को देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि अब उनको बॉलीवुड की और भी फिल्मों में काम करने का मौका जरूर मिल सकता है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Entered in 1000 Crore Club)

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। बता दें कि फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 623 करोड़ रुपये कमा लिए हैं हैं और वर्ल्डवाइड 1007.58 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। और सबसे कम समय में 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘एनिमल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में 10वें पायदान पर कब्जा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *