मोनालिसा के गंभीर आरोपों पर मां का खुलासा, सनोज मिश्रा की बताई सच्चाई

मोनालिसा के गंभीर आरोपों पर मां का खुलासा, सनोज मिश्रा की बताई सच्चाई

Monalisa Mother Big Revealed On Sanoj Mishra: प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात सुर्खियों में आईं ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा और उनके पति फरमान खान का विवाद अब एक बेहद उलझे हुए पारिवारिक और कानूनी ड्रामे में बदल गया है। मंगलवार को कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर ‘गलत तरीके से छूने’ (बैड टच) के गंभीर आरोप लगाए थे और रोते हुए कहा था कि उनका परिवार उनकी मदद नहीं कर रहा है। जो अब उनकी शादी पर सवाल उठा रहे हैं वह मेरे मां- बाप पहले कहां थे जब बचपन में मुझे उनकी जरूरत थी। मेरी मां शराब पीकर कहीं पड़ी रहती थी और मेरे पिता अय्याश थे। इन आरोपों पर मोनालिसा की मां ने अब चुप्पी तोड़ी है और अपनी ही बेटी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही सनोज मिश्रा को लेकर भी खुलासा किया है।

मोनालिसा की मां का सनोज मिश्रा पर खुलासा (Monalisa Mother Big Revealed On Sanoj Mishra)

मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली मोनालिसा के पिता जय सिंह और उनकी मां ने NDTV से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बेटी जो भी कह रही है, वह सफेद झूठ है। मोनालिसा की मां ने भावुक होते हुए कहा, “मोनालिसा खुद को बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। हमें यकीन है कि उसे कोई पीछे से ये सब सिखा-पढ़ा रहा है।” वहीं खुलासा करते हुए कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना है और उसे सहारा दिया है, ऐसे में उन पर घटिया आरोप लगाना गलत है।

Monalisa Mother Big Revealed On Sanoj Mishra

सनोज मिश्रा ने ऑफर की थी मोनालिसा को फिल्म (Monalisa Big Revealed On Sanoj Mishra)

मोनालिसा ने जैसे ही पहली फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप लगाए तो सनोज मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। सनोज ने कहा, “मैंने महाकुंभ के मेले से एक साधारण लड़की को उठाकर अभिनेत्री बनाया, उसकी फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए। अब मैंने इस शादी को ‘लव जिहाद’ कहा और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई, तो केरल की मिशनरियों और कुछ खास संगठनों ने मेरे खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी है।” डायरेक्टर का दावा है कि उनकी जान को खतरा है और फिल्म रिलीज होने से पहले मोनालिसा के इस कदम से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Monalisa Big Revealed On Sanoj Mishra

मोनालिसा के पिता ने भी कहा था- बेटी को बचाना है (Monalisa Father On Sanoj Mishra)

मोनालिसा के पिता जय सिंह इस अंतरधार्मिक शादी से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को डरा-धमकाकर या बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उन्होंने बताया, “हमारी बेटी घर वापस आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही उसे गायब कर दिया गया। हमें तो यह भी नहीं पता कि वह इस वक्त सही सलामत है या नहीं। हम बस अपनी बच्ची को बचाना चाहते हैं।”

मोनालिसा और फरमान ने बताया अपनी जान को खतरा

फिलहाल, मामला पूरी तरह से ‘बयानबाजी’ की जंग में तब्दील हो चुका है। एक तरफ मोनालिसा और फरमान अपनी जान का खतरा बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ माता-पिता और डायरेक्टर इसे एक सोची-समझी साजिश बता रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में कौन सा पक्ष सच्चा साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *