बांका जिले में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस संबंध में बांका समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एक हाइब्रिड मोड ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला मुख्यालय के सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और ओपी अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़े। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। रामनवमी के अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी, बांका पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लिए और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका, बेलहर एवं बौंसी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त बल अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें। रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, बांका में 26 मार्च से 29 मार्च 2026 तक एक जिला नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष संख्या 06424-222225/26 निर्धारित किया गया है, जिस पर आमजन किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी जुलूसों के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और संबंधित पुलिस निरीक्षक विधिवत लाइसेंस निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूसों का संचालन निर्धारित शर्तों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगा। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।वहीं विद्युत विभाग को जर्जर एवं ढीले तारों को समय रहते बदलने तथा पूजा स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बांका जिले में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस संबंध में बांका समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एक हाइब्रिड मोड ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला मुख्यालय के सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और ओपी अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़े। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। रामनवमी के अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी, बांका पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लिए और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका, बेलहर एवं बौंसी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त बल अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें। रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, बांका में 26 मार्च से 29 मार्च 2026 तक एक जिला नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष संख्या 06424-222225/26 निर्धारित किया गया है, जिस पर आमजन किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी जुलूसों के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और संबंधित पुलिस निरीक्षक विधिवत लाइसेंस निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूसों का संचालन निर्धारित शर्तों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगा। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।वहीं विद्युत विभाग को जर्जर एवं ढीले तारों को समय रहते बदलने तथा पूजा स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


