मधेपुरा की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ पंजाब में रेप हुआ है। घटना के 8 दिन बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। साथ ही जिले के उदाकिशुनगंज थाने में FIR दर्ज करवाया है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया, आरोपी हमारे ही गांव का रहने वाला है। वो रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। दुष्कर्म करने के बाद उसने हमलोगों को धमकी दी थी कि अगर थाने में शिकायत की तो पूरे परिवारवालों को मार देंगे। इसके अलावा, हमारे ठेकेदार ने भी कप्लेन करने से मना किया था। घटना पंचाब में 18 मार्च की दोपहर 1 बजे घटी है। वहीं, शिकायत मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाने में गुरुवार(25 मार्च) को की गई है। फिलहाल, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर केस पंचाब ट्रांसफर कर दिया है। मजदूरी करने पंजाब गया था परिवार पीड़िता की मां ने FIR कॉपी में लिखा है, मैं अपने पति और 5 साल की बच्ची के साथ करीब पांच महीने पहले काम की तलाश में पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले के चमकौर साहिब थाना क्षेत्र गई थी। यहां मैं और मेरे पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दिनभर मेहनत करने के बाद रात में सुकून की नींद लेते थे। इसी इलाके में उदाकिशुनगंज का पिंकू मंडल(45) भी हमारे साथ रहकर काम करता था। वो हमारे गांव के बड़े थे, मेरे पति उनको चाचा बुलाते थे। 3-4 महीने तक वो मेरे और मेरी बेटी के साथ बहुत अच्छे से पेश आए। हमलोग भी गांव का करीबी मान अच्छे से रह रहे थे, लेकिन हमें क्या पता था कि उनकी गंदी नजर मेरी मासूम सी बेटी पर है। बिस्किट का झांसा देकर ले गया आरोपी घटना 18 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे की है। उस समय मेरी बेटी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बिस्किट दिलाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया। इसके बाद वो अपने साथ एक मोटर पंप के पास उसे ले गया। वहां, उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना के वक्त मैं और मेरे पति घर के कामों में लगे थे। हमें जरा भी अंदेशा नहीं था कि रिंकू बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत करेगा। रोती हालत में मिली बच्ची, बताई आपबीती जब 2 घंटे तक मैंने बच्ची की आवाज नहीं सुनी तो मैं बाहर उसे देखने गई। इस दौरान वो घर के बाहर मुझे नहीं मिली। इसके बाद मैं और मेरे पति उसे ढूंढना शुरू किए। करीब दो घंटे बाद बच्ची हमें रोती हुई एक मोटर पंप के पास मिली। इस दौरान उसका पैंट खुला हुआ था। इंटरनर्ल पार्ट से ब्लिडिंग हो रही थी। मैंने बच्ची से पूछा कि क्या हुआ है। मासूम ने सिसकते हुए बताया कि पिंकू दादा ने मुझे बिस्किट खिलाने के बहाने से नाले के पास ले गए। वहां मेरा पैंट खोल दिया। मैंने जब उन्हें मना किया तो वो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। मैंने उन्हें कहा भी मुझे बहुत दर्द हो रहा है, तो उन्हें मेरा मुंह दाब दिया। जब मेरा खून बहने लगा तो वो मुझे यहीं पर रोता छोड़कर भाग गए। दादा ने मुझसे कहा, अगर तुमने किसी को इसके बारे में बताया तो मैं तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को मार दूंगा। इतना कहते ही बच्ची जो-जोर से रोने लगी। विरोध करने पर परिवार से मारपीट इसके बाद हमलोग पहले बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां ट्रीटमेंट करवाने के बाद आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां हमने जैसे ही बोलना शुरू किया उसने अपनी गलती स्वीकार करने की जगह उल्टा हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने लाठी-डंडों से हम दोनों पति-पत्नी को खूब पीटा। इसके बाद पूरे परिवार को रात भर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और खुद को बचाने के लिए हमलोगों को लगातार धमकाया। जबरन ट्रेन में बैठाकर भेजा बिहार घटना के अगले दिन 19 मार्च को आरोपी ने हमलोगों को डरा-धमकाकर जबरन ट्रेन में बैठा दिया। हमें बिहार भेज दिया। डर के कारण हमलोग कुछ समय तक चुप रहे, लेकिन मधेपुरा पहुंचने के बाद मैंने हिम्मत जुटाई और महिला थाने में आकर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया, जब हमनें आरोपी की शिकायत ठेकेदार से की तो उन्होंने भी हमे शिकायत करने से मना कर दिया। उनका कहना था जो हो गया उसे भूल जाओ। अगर तुमने शिकायत की तो तुम्हारी नौकरी नहीं बचेगी। पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस, जीरो एफआईआर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उदाकिशुनगंज में मेडिकल जांच के बाद महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि चूंकि घटना पंजाब में हुई है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाना, रोपड़ भेज दिया गया है। अब पंजाब पुलिस करेगी जांच पुलिस के अनुसार, अब पंजाब की संबंधित थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मधेपुरा की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ पंजाब में रेप हुआ है। घटना के 8 दिन बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। साथ ही जिले के उदाकिशुनगंज थाने में FIR दर्ज करवाया है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया, आरोपी हमारे ही गांव का रहने वाला है। वो रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है। दुष्कर्म करने के बाद उसने हमलोगों को धमकी दी थी कि अगर थाने में शिकायत की तो पूरे परिवारवालों को मार देंगे। इसके अलावा, हमारे ठेकेदार ने भी कप्लेन करने से मना किया था। घटना पंचाब में 18 मार्च की दोपहर 1 बजे घटी है। वहीं, शिकायत मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाने में गुरुवार(25 मार्च) को की गई है। फिलहाल, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर केस पंचाब ट्रांसफर कर दिया है। मजदूरी करने पंजाब गया था परिवार पीड़िता की मां ने FIR कॉपी में लिखा है, मैं अपने पति और 5 साल की बच्ची के साथ करीब पांच महीने पहले काम की तलाश में पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले के चमकौर साहिब थाना क्षेत्र गई थी। यहां मैं और मेरे पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दिनभर मेहनत करने के बाद रात में सुकून की नींद लेते थे। इसी इलाके में उदाकिशुनगंज का पिंकू मंडल(45) भी हमारे साथ रहकर काम करता था। वो हमारे गांव के बड़े थे, मेरे पति उनको चाचा बुलाते थे। 3-4 महीने तक वो मेरे और मेरी बेटी के साथ बहुत अच्छे से पेश आए। हमलोग भी गांव का करीबी मान अच्छे से रह रहे थे, लेकिन हमें क्या पता था कि उनकी गंदी नजर मेरी मासूम सी बेटी पर है। बिस्किट का झांसा देकर ले गया आरोपी घटना 18 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे की है। उस समय मेरी बेटी अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बिस्किट दिलाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया। इसके बाद वो अपने साथ एक मोटर पंप के पास उसे ले गया। वहां, उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना के वक्त मैं और मेरे पति घर के कामों में लगे थे। हमें जरा भी अंदेशा नहीं था कि रिंकू बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत करेगा। रोती हालत में मिली बच्ची, बताई आपबीती जब 2 घंटे तक मैंने बच्ची की आवाज नहीं सुनी तो मैं बाहर उसे देखने गई। इस दौरान वो घर के बाहर मुझे नहीं मिली। इसके बाद मैं और मेरे पति उसे ढूंढना शुरू किए। करीब दो घंटे बाद बच्ची हमें रोती हुई एक मोटर पंप के पास मिली। इस दौरान उसका पैंट खुला हुआ था। इंटरनर्ल पार्ट से ब्लिडिंग हो रही थी। मैंने बच्ची से पूछा कि क्या हुआ है। मासूम ने सिसकते हुए बताया कि पिंकू दादा ने मुझे बिस्किट खिलाने के बहाने से नाले के पास ले गए। वहां मेरा पैंट खोल दिया। मैंने जब उन्हें मना किया तो वो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। मैंने उन्हें कहा भी मुझे बहुत दर्द हो रहा है, तो उन्हें मेरा मुंह दाब दिया। जब मेरा खून बहने लगा तो वो मुझे यहीं पर रोता छोड़कर भाग गए। दादा ने मुझसे कहा, अगर तुमने किसी को इसके बारे में बताया तो मैं तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को मार दूंगा। इतना कहते ही बच्ची जो-जोर से रोने लगी। विरोध करने पर परिवार से मारपीट इसके बाद हमलोग पहले बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां ट्रीटमेंट करवाने के बाद आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां हमने जैसे ही बोलना शुरू किया उसने अपनी गलती स्वीकार करने की जगह उल्टा हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने लाठी-डंडों से हम दोनों पति-पत्नी को खूब पीटा। इसके बाद पूरे परिवार को रात भर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और खुद को बचाने के लिए हमलोगों को लगातार धमकाया। जबरन ट्रेन में बैठाकर भेजा बिहार घटना के अगले दिन 19 मार्च को आरोपी ने हमलोगों को डरा-धमकाकर जबरन ट्रेन में बैठा दिया। हमें बिहार भेज दिया। डर के कारण हमलोग कुछ समय तक चुप रहे, लेकिन मधेपुरा पहुंचने के बाद मैंने हिम्मत जुटाई और महिला थाने में आकर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया, जब हमनें आरोपी की शिकायत ठेकेदार से की तो उन्होंने भी हमे शिकायत करने से मना कर दिया। उनका कहना था जो हो गया उसे भूल जाओ। अगर तुमने शिकायत की तो तुम्हारी नौकरी नहीं बचेगी। पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस, जीरो एफआईआर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उदाकिशुनगंज में मेडिकल जांच के बाद महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि चूंकि घटना पंजाब में हुई है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाना, रोपड़ भेज दिया गया है। अब पंजाब पुलिस करेगी जांच पुलिस के अनुसार, अब पंजाब की संबंधित थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करेगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।


