शेखपुरा में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभाकक्ष में डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने अधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पूर्व पहुंचकर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने और आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी कहा। जिले के शेखपुरा सदर में 28 मार्च और चेवाड़ा में 29 मार्च को रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। डीएम ने शराब माफियाओं के खिलाफ सघन अभियान चलाने और गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों की परेड कराने का भी निर्देश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केवल भक्ति गीतों की अनुमति होगी, जबकि अश्लील गानों या भड़काऊ नारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्वास्थ्य विभाग को जुलूस मार्ग पर पेयजल, ओआरएस और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जिले को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चांदनी चौक, कटरा चौक, तीन मुहानी मोड़ और गिरिहिंडा चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की टीमें भी लगातार गश्त पर रहेंगी। पर्व और जुलूस के दौरान सूचना संग्रहण के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका वरीय प्रभार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को सौंपा गया है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में इस कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। अपर समाहर्ता लखिन्द्र पासवान और पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) ज्योति कुमारी को वरीय प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। शेखपुरा में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभाकक्ष में डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने अधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पूर्व पहुंचकर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने और आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी कहा। जिले के शेखपुरा सदर में 28 मार्च और चेवाड़ा में 29 मार्च को रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। डीएम ने शराब माफियाओं के खिलाफ सघन अभियान चलाने और गुंडा पंजी में दर्ज अपराधियों की परेड कराने का भी निर्देश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केवल भक्ति गीतों की अनुमति होगी, जबकि अश्लील गानों या भड़काऊ नारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्वास्थ्य विभाग को जुलूस मार्ग पर पेयजल, ओआरएस और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जिले को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चांदनी चौक, कटरा चौक, तीन मुहानी मोड़ और गिरिहिंडा चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की टीमें भी लगातार गश्त पर रहेंगी। पर्व और जुलूस के दौरान सूचना संग्रहण के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका वरीय प्रभार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को सौंपा गया है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में इस कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। अपर समाहर्ता लखिन्द्र पासवान और पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) ज्योति कुमारी को वरीय प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।


