बलरामपुर में कॉलेज छात्रा का अपहरण:पिकअप वाहन में अगवा कर मध्य प्रदेश ले जाने का आरोप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बलरामपुर में कॉलेज छात्रा का अपहरण:पिकअप वाहन में अगवा कर मध्य प्रदेश ले जाने का आरोप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना से एक कॉलेज छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा हीना प्रवीन के पिता औरंगजेब खान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि हीना परवीन 20 फरवरी 2026 को पढ़ाई के लिए कॉलेज जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे जबरन पिकअप वाहन में बैठाकर अगवा कर लिया। परिजनों ने ग्राम सरना निवासी विकास साहू, आनंद प्रजापति उर्फ चुम्मालाल और उनके अन्य सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाया है। छात्रा को छत्तीसगढ़ से बाहर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र में ले जाने की बात कही जा रही है। छात्रा के साथ बंधक बनाकर अनाचार की आशंका परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ अनाचार किया गया हो सकता है और उसकी जान को भी खतरा है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित पिता ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने छात्रा की जल्द से जल्द बरामदगी की भी गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *