धनबाद कोर्ट परिसर को गुरुवार को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह चेतावनी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कोने की बारीकी से जांच सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ कई थानों की टीमें धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचीं। डॉग स्क्वाड के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने परिसर के हर कमरे, गलियारे, पार्किंग और हर कोने की बारीकी से जांच की। हालांकि, घंटों की तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रक्रिया के तहत डॉग स्क्वाड को बुलाया गया था। धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जवानों को तैनात कर हर जगह जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक ‘ऑक्स मेल’ प्रतीत होता है और इसमें फिलहाल कोई ठोस तथ्य नहीं दिख रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस डीएसपी सुमित कुमार ने यह भी बताया कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय है। मेल भेजने वाले का सुराग मिलते ही पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ————————– ये भी खबर पढ़िए साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:न्यायालय परिसर करवाया गया खाली, बम निरोधक और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी ईमेल से कोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम भेजी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अमित कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक) और हेमंत सती (डीसी) समेत प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर को घेरते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… धनबाद कोर्ट परिसर को गुरुवार को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह चेतावनी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कोने की बारीकी से जांच सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ कई थानों की टीमें धनबाद कोर्ट परिसर पहुंचीं। डॉग स्क्वाड के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने परिसर के हर कमरे, गलियारे, पार्किंग और हर कोने की बारीकी से जांच की। हालांकि, घंटों की तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रक्रिया के तहत डॉग स्क्वाड को बुलाया गया था। धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जवानों को तैनात कर हर जगह जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक ‘ऑक्स मेल’ प्रतीत होता है और इसमें फिलहाल कोई ठोस तथ्य नहीं दिख रहा है, लेकिन नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस डीएसपी सुमित कुमार ने यह भी बताया कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय है। मेल भेजने वाले का सुराग मिलते ही पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने धनबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ————————– ये भी खबर पढ़िए साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:न्यायालय परिसर करवाया गया खाली, बम निरोधक और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी ईमेल से कोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम भेजी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अमित कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक) और हेमंत सती (डीसी) समेत प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर को घेरते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…


