पानीपत में दिनदहाड़े लाखों की चोरी:कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, काम पर गए थे पति-पत्नी

पानीपत में दिनदहाड़े लाखों की चोरी:कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, काम पर गए थे पति-पत्नी

पानीपत शहर के विकास नगर इलाके में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां किराए के मकान में रहने वाले एक युवक के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत करीब डेढ लाख रुपए के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। काम पर गया था परिवार, पीछे से हुई वारदात मूल रूप से पुनिया जमालपुर (जिला सहारनपुर) निवासी ओमबीर पुत्र हरिपाल, वर्तमान में पानीपत के विकास नगर में युधिष्ठिर नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। ओमबीर के अनुसार, उन्होंने अपनी मजदूरी के बचाए हुए 65 हजार रुपए कमरे में रखे थे। 25 मार्च की सुबह वह हमेशा की तरह कमरे पर ताला लगाकर काम पर चले गए थे। लाखों का सामान साफ शाम को जब ओमबीर काम से वापस लौटे, तो उन्हें कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 65 हजार रुपए नकद, उनकी पत्नी के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब गायब थे। चोरी हुए कुल सामान और नकदी की कीमत डेढ लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत पीड़ित ओमबीर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *