बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार नवादा के पथरा इंग्लिश पहुंचे। उन्होंने नवादा विधायक विभा देवी के शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विधायक के छोटे पुत्र अखिलेश यादव का हाल ही में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुलाकात के दौरान विधायक विभा देवी ने धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की अनदेखी के कारण उनके बेटे की जान चली गई। परिवारजनों का भी कहना है कि यदि अस्पताल ने उनके बेटे को 6-7 घंटे तक अपने पास नहीं रखा होता, तो वह आज जीवित होता। धर्मशिला देवी अस्पताल पर कार्रवाई का आदेश विधायक ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नवादा के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मामले की जल्द से जल्द और निष्पक्ष कानूनी जांच कर धर्मशिला देवी अस्पताल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद डांगी ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हुआ है और धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच की है, जिसमें लापरवाही उजागर हुई है। सरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इस दुखद घड़ी में नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग और बीडीओ भी वहां उपस्थित रहे। जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, राजीव रंजन, रामाश्रय प्रसाद हरिकृपाल, प्रिंस प्रभात सहित कई अन्य नेता भी विधायक के साथ मौजूद थे। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार नवादा के पथरा इंग्लिश पहुंचे। उन्होंने नवादा विधायक विभा देवी के शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विधायक के छोटे पुत्र अखिलेश यादव का हाल ही में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुलाकात के दौरान विधायक विभा देवी ने धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की अनदेखी के कारण उनके बेटे की जान चली गई। परिवारजनों का भी कहना है कि यदि अस्पताल ने उनके बेटे को 6-7 घंटे तक अपने पास नहीं रखा होता, तो वह आज जीवित होता। धर्मशिला देवी अस्पताल पर कार्रवाई का आदेश विधायक ने मंत्री को बताया कि इस संबंध में मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नवादा के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मामले की जल्द से जल्द और निष्पक्ष कानूनी जांच कर धर्मशिला देवी अस्पताल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद डांगी ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हुआ है और धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच की है, जिसमें लापरवाही उजागर हुई है। सरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इस दुखद घड़ी में नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग और बीडीओ भी वहां उपस्थित रहे। जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, राजीव रंजन, रामाश्रय प्रसाद हरिकृपाल, प्रिंस प्रभात सहित कई अन्य नेता भी विधायक के साथ मौजूद थे।


