पिता की कार्यशैली को आगे बढ़ाने के लिए निशांत सक्षम:कटिहार में पूर्व सांसद बोले-जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बना रहे, अल्पसंख्यक समुदाय से मिले

पिता की कार्यशैली को आगे बढ़ाने के लिए निशांत सक्षम:कटिहार में पूर्व सांसद बोले-जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बना रहे, अल्पसंख्यक समुदाय से मिले

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कटिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम के एक बयान ने इन अटकलों को हवा दी है। डॉ. करीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं और जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बना रहे हैं। डॉ. करीम ने बताया कि ईद के अवसर पर भी निशांत कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचे थे, जो उनकी सक्रियता और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है। पिता की कार्यशैली को आगे बढ़ाने की है क्षमता डॉ. करीम ने यह भी कहा कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तरह इंजीनियर हैं। उनमें नीतीश कुमार की कार्यशैली को आगे बढ़ाने की क्षमता है। डॉ. करीम का मानना है कि भविष्य में पार्टी या सरकार में निशांत कुमार को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसे बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। पूर्व सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं होगा कि वे बिहार की राजनीति से दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में रहकर विकास कार्यों और संगठन दोनों को संभालते रहेंगे। साथ ही, वे निशांत कुमार को भी मार्गदर्शन देंगे। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में कयासों का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि आने वाले समय में निशांत कुमार राज्य की राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कटिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम के एक बयान ने इन अटकलों को हवा दी है। डॉ. करीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं और जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बना रहे हैं। डॉ. करीम ने बताया कि ईद के अवसर पर भी निशांत कुमार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचे थे, जो उनकी सक्रियता और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है। पिता की कार्यशैली को आगे बढ़ाने की है क्षमता डॉ. करीम ने यह भी कहा कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तरह इंजीनियर हैं। उनमें नीतीश कुमार की कार्यशैली को आगे बढ़ाने की क्षमता है। डॉ. करीम का मानना है कि भविष्य में पार्टी या सरकार में निशांत कुमार को जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसे बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। पूर्व सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं होगा कि वे बिहार की राजनीति से दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में रहकर विकास कार्यों और संगठन दोनों को संभालते रहेंगे। साथ ही, वे निशांत कुमार को भी मार्गदर्शन देंगे। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में कयासों का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि आने वाले समय में निशांत कुमार राज्य की राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *