सुपौल में 18 मार्च से 72 वर्षीय वृद्ध लापता:परिजन को अनहोनी की आशंका, पुलिस ने तलाश की शुरू

सुपौल में 18 मार्च से 72 वर्षीय वृद्ध लापता:परिजन को अनहोनी की आशंका, पुलिस ने तलाश की शुरू

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के लाउढ़ पंचायत स्थित बालूटोला वार्ड नंबर-5 से एक 72 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर वृद्ध की जल्द बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार, लाउढ़ बालूटोला निवासी मो. इदरीश (72) 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से सुपौल जाने के लिए निकले थे। हालांकि, इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। जब देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। वृद्ध की तलाश कर रहे परिजन लापता वृद्ध के बेटे मो. कलीमुद्दीन ने बताया कि ईद के दिन जब उन्होंने अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश की, तब परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली कि वे अभी तक घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई और लगातार उनकी तलाश जारी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है या उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस साइकिल से वे घर से निकले थे, उसका भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। मामला दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस इस संबंध में गुरुवार सुबह सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा लापता वृद्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के लाउढ़ पंचायत स्थित बालूटोला वार्ड नंबर-5 से एक 72 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर वृद्ध की जल्द बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार, लाउढ़ बालूटोला निवासी मो. इदरीश (72) 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से सुपौल जाने के लिए निकले थे। हालांकि, इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। जब देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। वृद्ध की तलाश कर रहे परिजन लापता वृद्ध के बेटे मो. कलीमुद्दीन ने बताया कि ईद के दिन जब उन्होंने अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश की, तब परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली कि वे अभी तक घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई और लगातार उनकी तलाश जारी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है या उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस साइकिल से वे घर से निकले थे, उसका भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। मामला दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस इस संबंध में गुरुवार सुबह सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा लापता वृद्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *