नवादा मंडल कारा में बंदी दरबार आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनीं कैदियों की समस्याएं, चापाकल लगाने का दिया निर्देश

नवादा मंडल कारा में बंदी दरबार आयोजित:डीएम-एसपी ने सुनीं कैदियों की समस्याएं, चापाकल लगाने का दिया निर्देश

नवादा मंडल कारा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। नए चापाकल लगाने की मांग बंदी सौरभ कुमार और अन्य कैदियों ने चापाकलों की मरम्मत और नए चापाकल लगाने की मांग की, ताकि बिजली बाधित होने पर भी पानी की आपूर्ति बनी रहे। इस पर जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त चापाकल लगाने और खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बंदी अतुल कुमार ने मंडल कारा में संगीत शिक्षक की नियुक्ति का अनुरोध किया। अन्य बंदियों की समस्याओं पर भी संवेदनशीलता से विचार कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी को एक स्केच पेंटिंग की भेंट बंदी दरबार के दौरान, बंदी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी को एक स्केच पेंटिंग भेंट की। इसके अतिरिक्त, मंडल कारा के दो बंदियों को मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंडल कारा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला खंड में वृक्षारोपण किया और महिला बंदियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। तालाब का रख-रखाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश साथ ही, कारा के रसोईघर का निरीक्षण कर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जानकारी ली। कारा परिसर में स्थित तालाब का निरीक्षण कर उसके उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल कारा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल नवादा), सहायक अभियंता (पीएचईडी) और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा मंडल कारा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। नए चापाकल लगाने की मांग बंदी सौरभ कुमार और अन्य कैदियों ने चापाकलों की मरम्मत और नए चापाकल लगाने की मांग की, ताकि बिजली बाधित होने पर भी पानी की आपूर्ति बनी रहे। इस पर जिलाधिकारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त चापाकल लगाने और खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बंदी अतुल कुमार ने मंडल कारा में संगीत शिक्षक की नियुक्ति का अनुरोध किया। अन्य बंदियों की समस्याओं पर भी संवेदनशीलता से विचार कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी को एक स्केच पेंटिंग की भेंट बंदी दरबार के दौरान, बंदी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी को एक स्केच पेंटिंग भेंट की। इसके अतिरिक्त, मंडल कारा के दो बंदियों को मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंडल कारा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला खंड में वृक्षारोपण किया और महिला बंदियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। तालाब का रख-रखाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश साथ ही, कारा के रसोईघर का निरीक्षण कर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जानकारी ली। कारा परिसर में स्थित तालाब का निरीक्षण कर उसके उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल कारा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल नवादा), सहायक अभियंता (पीएचईडी) और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *