राम नवमी 2026: प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर इन 10 भजनों के साथ दें सबको बधाई, सोशल मीडिया पर छा जाएगी आपकी पोस्ट

राम नवमी 2026: प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर इन 10 भजनों के साथ दें सबको बधाई, सोशल मीडिया पर छा जाएगी आपकी पोस्ट

Ram Navami 2026 Bhajan: आज जहां एक तरफ माता रानी को विदा करने का समय आ रहा है क्योंकि चैत्र नवरात्रि समाप्त होने जा रही है, वहीं लोग प्रभु श्री राम के स्वागत की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। आज यानी 26 मार्च को रामलला का जन्मोत्सव दोपहर 12 बजे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप रामलला के जन्म के बाद अपनों को शुभकामनाएं देने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने जानने वालों को विश करना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने या रील बनाने के लिए भगवान राम से जुड़े 10 भजन बताने जा रहे हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

सजा दो घर को गुलशन सा

रामलला के जन्मोत्सव के लिए ज्यादातर लोग अपने घर को फूलों और लाइटों से सजाते हैं। ऐसे में आप मंदिर और घर सजाते हुए वीडियो या Time-lapse बनाकर बैकग्राउंड में यह भजन लगा सकते हैं।

नगरी हो अयोध्या सी

अगर आप अयोध्या जा रहे हैं या आपके पास वहां की कोई पुरानी तस्वीर या वीडियो है, तो आप मंदिर की खूबसूरत क्लिप्स को एडिट करके इस गाने को बैकग्राउंड में लगा सकते हैं।

राम आए हैं

रामलला के जन्म के समय का वीडियो बनाने के लिए यह गाना एकदम परफेक्ट है। जन्मोत्सव के उत्साह को दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करें।

भए प्रगट कृपाला (राम जन्म स्तुति)

दोपहर 12 बजे जब भगवान राम का जन्म होता है, उस समय आरती या पालने की रस्म का वीडियो शूट करें और इस स्तुति को बैकग्राउंड में लगाकर सोशल मीडिया पर सबको बधाई दें।

राम आएंगे

अगर आपने जन्मोत्सव के लिए खास तौर पर मंदिर या घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई है, तो आप इसका एक अच्छा सा वीडियो रिकॉर्ड कर इस गाने के साथ रील बना सकते हैं।

राम जी की निकली सवारी

अगर आपके शहर में रामनवमी की शोभायात्रा या जुलूस निकल रहा है, तो वहां की भीड़, ढोल-ताशे और उत्साह को दिखाने के लिए यह ऊर्जावान गाना सबसे बेस्ट है।

मंगल भवन अमंगल हारी

आज के दिन घर में हो रहे रामायण पाठ या सुंदरकांड के दौरान भक्तिमय माहौल को कैप्चर करने के बाद, इस चौपाई को बैकग्राउंड में लगाकर पोस्ट कर सकते हैं।

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की

अगर आप भगवान राम की जीवनी पर वीडियो शेयर करना चाहते हैं, तो उनकी झांकियों या तस्वीरों का कोलाज (Collage) बनाकर इस गीत का प्रयोग कर सकते हैं।

राम नाम के हीरे मोती

आज के दिन अगर आप मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं या दान-पुण्य कर रहे हैं, तो उन पलों को रिकॉर्ड करके इस भजन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

अवध में राम आए हैं

आज अयोध्या में राम जन्मोत्सव का नजारा देखने लायक होगा। ऐसे में अगर आप अयोध्या में हैं या वहां की कोई फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं, तो इस ट्रेंडिंग गाने का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *