अजमेर में महिला से रेप की कोशिश:घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट, पर्सनल रिकॉर्डिंग करने का आरोप

अजमेर में महिला से रेप की कोशिश:घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट, पर्सनल रिकॉर्डिंग करने का आरोप

अजमेर में एक महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ कर रेप की कोशिश पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके घर पर दो महिलाएं और दो पुरुष अचानक घुस गए और हमला कर दिया। इस बीच उसके साथ छेड़छाड़ कर रेप की कोशिश की गई। आरोपियों के द्वारा उसे गाली गलौज भी की गई। घर की तरफ लगाया कैमरा पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लग गए। पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी उसका घर हड़पना चाहते हैं। उसके घर की तरफ एक कैमरा भी लगाया हुआ है। गंदे इशारे करने का आरोप जिससे उसके घर के प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जाती है। उसकी पर्सनल रिकॉर्डिंग भी की गई है। आरोपी अपने घर से उसे गंदे इशारे भी करते हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *