उदयपुर में यूडीटैक्स को लेकर नगर निगम का बड़ा एक्शन:सुबह 6 बजे बीएन कॉलेज और आरएमवी कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस सीज किए, 30 लाख से ज्यादा चल रहा टैक्स

उदयपुर में नगर निगम की टीमें यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के मूड में है। टीम ने गुरूवार सुबह 6 बजे शहर के दो बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेज परिसर में पहुंचकर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई बीएन कॉलेज और दूसरी कार्रवाई आरएमवी के महिला कॉलेज में हुई। हालांकि कॉलेज में एग्जाम को देखते हुए यह कार्रवाई कॉलेज के मेन गेट पर नहीं करते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस पर हुई। दोनों कॉलेज के रजिस्ट्रार के ऑफिस को सीज किया। वहां निगम की टीम ने नोटिस चस्पा किए। इस कार्रवाई से कॉलेज में शैक्षणिक कार्य या एग्जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इन दोनों संस्थानों पर मिलाकर कुल 30 लाख रूपए से ज्यादा का यूडी टैक्स बकाया है। इसमें करीब 25 लाख रूपए बीएन कॉलेज और 5 रूपए आरएमवी कॉलेज के लंबे समय से बाकी है। कई बार नोटिस देने के बावजूद इन संस्थाओं की अथॉरिटी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर राजस्व यूनिट की टीमें मौके पर पहुंची। रेवन्यू इंस्पेक्टर मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। सुबह 6 बजे इससे पहले कि कोई ज्यादा कुछ समझ पाता, निगम की टीमों में अपनी कार्रवाई के प्रोसेस को पूरा कर दिया। 26 मार्च (गुरूवार सुबह) तक इस वित्तीय वर्ष का 17.60 करोड़ का यूडी टैक्स जमा हो चुका है। इस बार नगर निगम का 20 करोड़ की वसूली का टारगेट है। निगम आयुक्त ​अभिषेक खन्ना ने बताया कि यूडी टैक्स को लेकर कई प्रोपर्टी मालिक अभी भी सिस्टम को इग्नोर कर रहे हैं। समय पर अंतिम प्रोपर्टी का यूडी टैक्स् करवाए वरना उन्हें भी सीजिंग कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *