कटिहार में रामनवमी शोभा यात्रा आज, ट्रैफिक रूट बदला:वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई, रेल ओवरब्रिज से आने वाले वाहनों पर रोक

कटिहार में रामनवमी शोभा यात्रा आज, ट्रैफिक रूट बदला:वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई, रेल ओवरब्रिज से आने वाले वाहनों पर रोक

कटिहार में रामनवमी पूजा एवं शोभा यात्रा के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन ने 26 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से शोभा यात्रा समाप्त होने तक के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। मनिहारी की ओर से कटिहार नगर आने वाले छोटे वाहन उदामा रेसा, शरीफगंज नाका नं-2, बभुआ मोड़ होते हुए शम्भूगंज आई.पी.जी. मॉल (दल्तन) से NH-131A पर आगे बढ़ेंगे। कोढ़ा की ओर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते अथवा बालूघाट के रास्ते सेमापुर होते हुए रामपुर से गेड़ावाडी की ओर जाएंगे। रेल ओवरब्रिज की ओर से वाहनों पर रोक गौशाला गेट (रेल ओवरब्रिज) की ओर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए कटिहार शहर में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। प्राणपुर से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन NH-131A के रास्ते अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन तक जा सकेंगे। कोढ़ा की ओर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से मिरबाईबाडी हनुमान मंदिर होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते कोढ़ा की ओर जाएंगे। सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से कटिहार शहर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार, जी.आर.पी. चौक से शहीद चौक की ओर और बभुआ मोड़ से तीनगछिया बाज़ार समिति की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पूर्णिया की ओर से प्राणपुर एवं मनिहारी जाने वाले वाहनों का प्रवेश कटिहार शहर से न होकर NH-131A के रास्ते होगा। मनिहारी मोड़ से होते हुए GRP चौक तक जा सकेंगे लोग गेड़ावाडी की ओर से मनिहारी, प्राणपुर, दलन, पूर्णिया जाने वाले सभी छोटे वाहन कोढ़ा थाना अंतर्गत NH-81 पर स्थित सेमापुर मोड़ से रामपुर, हवाई अड्डा की ओर से उदयमारीखा होते हुए NH-131A से गंतव्य तक जा सकते हैं। गेड़ावाडी से कटिहार रेलवे जंक्शन जाने के लिए सभी छोटे वाहन कारगील चौक, मनिहारी मोड़ से होते हुए GRP चौक तक जा सकेंगे। चंद्रमा चौक से सिढ़सा मोड़ होते हुए शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन अम्बेडकर चौक के रास्ते, मिरबाईबाडी होकर, मनिहारी मोड़ के रास्ते जी.आर.पी. चौक (कटिहार रेलवे जंक्शन) तक जाएंगे। जबकि चंद्रमा चौक से भगवान चौक होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सभी छोटे वाहन शनिदेव मंदिर (अनाथालय रोड) तक जाएंगे। उसके आगे सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

दलन आई.पी.जी.टी. मॉल की तरफ से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहनों का प्रवेश BMP-7 होते हुए अम्बेडकर चौक, मिरबाईबाडी तक होगा, जहां से वे कटिहार रेलवे स्टेशन अथवा जी.आर.पी. चौक की तरफ जा सकते हैं। कटिहार में रामनवमी पूजा एवं शोभा यात्रा के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन ने 26 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से शोभा यात्रा समाप्त होने तक के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। मनिहारी की ओर से कटिहार नगर आने वाले छोटे वाहन उदामा रेसा, शरीफगंज नाका नं-2, बभुआ मोड़ होते हुए शम्भूगंज आई.पी.जी. मॉल (दल्तन) से NH-131A पर आगे बढ़ेंगे। कोढ़ा की ओर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते अथवा बालूघाट के रास्ते सेमापुर होते हुए रामपुर से गेड़ावाडी की ओर जाएंगे। रेल ओवरब्रिज की ओर से वाहनों पर रोक गौशाला गेट (रेल ओवरब्रिज) की ओर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए कटिहार शहर में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। प्राणपुर से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन NH-131A के रास्ते अम्बेडकर चौक से सीधे कटिहार जंक्शन तक जा सकेंगे। कोढ़ा की ओर जाने वाले वाहन अम्बेडकर चौक से मिरबाईबाडी हनुमान मंदिर होते हुए हाजीपुर कोलासी के रास्ते कोढ़ा की ओर जाएंगे। सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से कटिहार शहर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार, जी.आर.पी. चौक से शहीद चौक की ओर और बभुआ मोड़ से तीनगछिया बाज़ार समिति की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पूर्णिया की ओर से प्राणपुर एवं मनिहारी जाने वाले वाहनों का प्रवेश कटिहार शहर से न होकर NH-131A के रास्ते होगा। मनिहारी मोड़ से होते हुए GRP चौक तक जा सकेंगे लोग गेड़ावाडी की ओर से मनिहारी, प्राणपुर, दलन, पूर्णिया जाने वाले सभी छोटे वाहन कोढ़ा थाना अंतर्गत NH-81 पर स्थित सेमापुर मोड़ से रामपुर, हवाई अड्डा की ओर से उदयमारीखा होते हुए NH-131A से गंतव्य तक जा सकते हैं। गेड़ावाडी से कटिहार रेलवे जंक्शन जाने के लिए सभी छोटे वाहन कारगील चौक, मनिहारी मोड़ से होते हुए GRP चौक तक जा सकेंगे। चंद्रमा चौक से सिढ़सा मोड़ होते हुए शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन अम्बेडकर चौक के रास्ते, मिरबाईबाडी होकर, मनिहारी मोड़ के रास्ते जी.आर.पी. चौक (कटिहार रेलवे जंक्शन) तक जाएंगे। जबकि चंद्रमा चौक से भगवान चौक होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सभी छोटे वाहन शनिदेव मंदिर (अनाथालय रोड) तक जाएंगे। उसके आगे सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

दलन आई.पी.जी.टी. मॉल की तरफ से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी छोटे वाहनों का प्रवेश BMP-7 होते हुए अम्बेडकर चौक, मिरबाईबाडी तक होगा, जहां से वे कटिहार रेलवे स्टेशन अथवा जी.आर.पी. चौक की तरफ जा सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *