साइबर ठग ने 2 युवकों पर रॉड से किया हमला:शेखपुरा में दोनों घायल, एक की हालत गंभीर, खेत में बैठकर कर रहा था ठगी

साइबर ठग ने 2 युवकों पर रॉड से किया हमला:शेखपुरा में दोनों घायल, एक की हालत गंभीर, खेत में बैठकर कर रहा था ठगी

शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम साइबर ठगी करने से रोकने पर आरोपी ने दो लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना वर्षा गांव के बघार में हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान वर्षा गांव निवासी लीलबरी सिंह के 30 वर्षीय बेटे कुंदन कुमार और रंजीत सिंह के बेटे ओम कुमार के रूप में हुई है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से किया वार घायल ने बताया कि हमलावरों ने लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से उन पर वार किया। उनके अनुसार, आरोपी साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्य हैं और उनके खेत में बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों ने बरसा बीघा के बलवा पर निवासी कन्हैया यादव, बबलू यादव, गौतम यादव और गांधी यादव सहित अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के कसार थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम साइबर ठगी करने से रोकने पर आरोपी ने दो लोगों पर हमला कर दिया। यह घटना वर्षा गांव के बघार में हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान वर्षा गांव निवासी लीलबरी सिंह के 30 वर्षीय बेटे कुंदन कुमार और रंजीत सिंह के बेटे ओम कुमार के रूप में हुई है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से किया वार घायल ने बताया कि हमलावरों ने लोहे के रॉड और लाठी-डंडों से उन पर वार किया। उनके अनुसार, आरोपी साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्य हैं और उनके खेत में बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों ने बरसा बीघा के बलवा पर निवासी कन्हैया यादव, बबलू यादव, गौतम यादव और गांधी यादव सहित अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *