ब्रिटिश कब्रिस्तान के विवादित शिलालेख का मामला:पुरातत्व निदेशक ने कलेक्टर को लिखा-मेजर बर्टन की कब्र संरक्षित स्मारक नहीं, विभाग कार्रवाई नहीं कर सकता

ब्रिटिश कब्रिस्तान के विवादित शिलालेख का मामला:पुरातत्व निदेशक ने कलेक्टर को लिखा-मेजर बर्टन की कब्र संरक्षित स्मारक नहीं, विभाग कार्रवाई नहीं कर सकता

नयापुरा स्थित ब्रिटिश कब्रिस्तान में मेजर बर्टन की कब्र पर 1857 के क्रांतिकारियों के लिए लिखे अपमानजनक शब्दों के मामले में पुरातत्व विभाग ने अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में डाली डाल दी है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धर्मेंद्र ने बुधवार को कोटा कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा – कि मेजर बर्टन की कब्र और शिलालेख न तो पुरातत्व विभाग संरक्षित धरोहर है और न ही विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। उन्होंने कोटा कलेक्टर के 17 मार्च को भेजे गए उसे पत्र का जवाब दिया है। जिसमें कलेक्टर ने निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। निदेशक के पत्र के बाद अब शिलालेख हटाने को लेकर फैसला स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा।बता दें मामले में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी कलेक्टर को पत्र लिखा चुके। इधर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बुधवार को डिप्टी सीएम एवं पुरातत्व विभाग मंत्री दीया कुमारी से फोन पर बात कर उन्हें मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने नयापुरा में मेजर बर्टन की कब्र बनाई। जिस पर शिलालेख लगाकर 1857 के क्रांतिकारियों के लिए अपमानजंक शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने डिप्टी सीएम से आग्रह किया कि वे खुद संज्ञान लेकर इस शिलालेख को हटवाने के निर्देश जारी करें। उन्होंने बताया कि मामले में पूरे कोटा शहर के लोगों में गुस्सा है। डिप्टी सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि राष्ट्रीयहित के लिए लड़ने वालों का सम्मान किसी भी सूरत में कम नहीं होने दिया जाएगा। ——————————— ये खबर भी पढ़े कोटा में अंग्रेजों का कब्रिस्तान,स्मारक पर लिखा है-अंग्रेज वीर थे:1857 की क्रांति के भारतीय सिपाही खून के प्यासे और बदमाश, बदला लेंगे खबर पढ़े अंग्रेजों के कब्रिस्तान में शिलालेख पर लिखा’ भारतीय सिपाही हत्यारे:कलेक्टर ने पुरातत्त्व और संग्रहालय विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र खबर पढ़े

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *