मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर बाहर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। विरोधियों को मोकामा में अपनी ताकत भी दिखाई। अब वो पॉलिटिकली एक्टिव भी हैं। अनंत सिंह नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाना चाहते हैं। जदयू विधायक का कहना है, नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस हैं। अनंत सिंह ने निशांत को सीएम मटेरियल भी बताया। हाल ही में नवादा की विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद अनंत सिंह विभा देवी के आवास नवादा गए थे। वहां से लौटने के दौरान में वे बिहार शरीफ स्थित पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर रुके। अनंत बोले- पिता का कुछ गुण तो बेटे में होगा ना अनंत सिंह ने निशांत की योग्यता पर जोर देते हुए कहा, ‘वो शिक्षित हैं और उनमें नेतृत्व की बेहतरीन खूबियां हैं। निशांत में पिता का कुछ ना कुछ तो गुण होगा ना।’ मुख्यमंत्री की सादगी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश के हाथ में एक सोने की अंगूठी तक नहीं है। यही ईमानदारी और सादगी वाली क्वालिटी निशांत में भी दिखती है।’ दिल्ली बहुत दूर नहीं है अनंत सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार अगर सीएम नहीं रहते तो वो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बेटों को जनता प्यार देगी तो वो लोग अब मोकामा से चुनाव लड़ेंगे।‘ नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि दिल्ली विदेश में नहीं है। बिहार से दिल्ली का सफर 30 मिनट का है। नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के केंद्र में रहेंगे। जनता आज भी नीतीश जी के साथ है और उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा। 141 दिन बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिनों बाद अनंत सिंह जेल सोमवार को बाहर आए। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ 200 गाड़ियों का काफिला चल रहा था। बड़हिया में उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शक्ति धाम में पूजा की। मोकामा बाजार में अनंत सिंह पैदल सूरजभान सिंह के पेट्रोल पंप तक गए, इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते रहे। फिर गाड़ी में बैठकर आगे निकले। विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के सामने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी राजद कैंडिडेट थीं। चुनाव के दौरान दोनों तरफ से खूब बयानबाजी हुई थी। अब अनंत सिंह के रोड शो की तस्वीरें देखिए
दुलारचंद मर्डर केस में मिली है बेल 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना SSP ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। कोर्ट में पेशी के बाद 2 नवंबर को अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया, लगभग 4 महीने बाद 20 मार्च को राजद नेता को दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है। 23 मार्च को वो जेल से निकले थे। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जमानत पर बाहर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। विरोधियों को मोकामा में अपनी ताकत भी दिखाई। अब वो पॉलिटिकली एक्टिव भी हैं। अनंत सिंह नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम बनाना चाहते हैं। जदयू विधायक का कहना है, नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस हैं। अनंत सिंह ने निशांत को सीएम मटेरियल भी बताया। हाल ही में नवादा की विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद अनंत सिंह विभा देवी के आवास नवादा गए थे। वहां से लौटने के दौरान में वे बिहार शरीफ स्थित पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर रुके। अनंत बोले- पिता का कुछ गुण तो बेटे में होगा ना अनंत सिंह ने निशांत की योग्यता पर जोर देते हुए कहा, ‘वो शिक्षित हैं और उनमें नेतृत्व की बेहतरीन खूबियां हैं। निशांत में पिता का कुछ ना कुछ तो गुण होगा ना।’ मुख्यमंत्री की सादगी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश के हाथ में एक सोने की अंगूठी तक नहीं है। यही ईमानदारी और सादगी वाली क्वालिटी निशांत में भी दिखती है।’ दिल्ली बहुत दूर नहीं है अनंत सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार अगर सीएम नहीं रहते तो वो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बेटों को जनता प्यार देगी तो वो लोग अब मोकामा से चुनाव लड़ेंगे।‘ नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि दिल्ली विदेश में नहीं है। बिहार से दिल्ली का सफर 30 मिनट का है। नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के केंद्र में रहेंगे। जनता आज भी नीतीश जी के साथ है और उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा। 141 दिन बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में 141 दिनों बाद अनंत सिंह जेल सोमवार को बाहर आए। मंगलवार को उन्होंने पटना से बड़हिया तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ 200 गाड़ियों का काफिला चल रहा था। बड़हिया में उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शक्ति धाम में पूजा की। मोकामा बाजार में अनंत सिंह पैदल सूरजभान सिंह के पेट्रोल पंप तक गए, इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते रहे। फिर गाड़ी में बैठकर आगे निकले। विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के सामने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी राजद कैंडिडेट थीं। चुनाव के दौरान दोनों तरफ से खूब बयानबाजी हुई थी। अब अनंत सिंह के रोड शो की तस्वीरें देखिए
दुलारचंद मर्डर केस में मिली है बेल 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना SSP ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। कोर्ट में पेशी के बाद 2 नवंबर को अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया, लगभग 4 महीने बाद 20 मार्च को राजद नेता को दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है। 23 मार्च को वो जेल से निकले थे।


