सिरसा में LPG के बाद पेट्रोल-डीजल पर DFSC की सख्ती:आदेश-पंप ऑपरेटर रखेंगे अतिरिक्त स्टॉक, खुले में बोतल-ड्रम में नहीं देंगे तेल

सिरसा में LPG के बाद पेट्रोल-डीजल पर DFSC की सख्ती:आदेश-पंप ऑपरेटर रखेंगे अतिरिक्त स्टॉक, खुले में बोतल-ड्रम में नहीं देंगे तेल

सिरसा में एपीजी गैस के बाद पेट्रोल व डीजल पर जिला प्रशासन की सख्ती हो गई है। इसे लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले ने अधिसूचना जारी की है। विभाग के जारी आदेशों में लिखा है कि सभी पेट्रेाल पंप ऑपरेटर अपना-अपना आवश्यक स्टॉक रखेंगे और किसी तरह की कमी है तो उसे प्रशासन के सहयोग से पूरा करेंगे। किसी को भी खुले में बोतल या ड्रम में पेट्रोल या डीजल डालकर नहीं देंगे। जारी आदेशाें में ये भी लिखा है कि सभी पंप ऑपरेटर प्रतिदिन अपनी-अपनी रिपोर्ट सुबह 10 बजे जिला प्रशासन कार्यालय में अवगत कराएंगे और उसमें बताना होगा कि उनके पास स्टॉक की क्या स्थिति है। इसका कारण है कि प्रशासन को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, सिरसा में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर दिक्कत सामने नहीं आई है। पेट्रोल पंप पर तेल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। मगर अब पपं ऑपरेटरों के अनुसार, उनकी उधारी बंद कर दी है। अब तेल मंगवाने पर पैसा पहले देना पड़ता है। इसके बाद ही तेल मिलता है। वरना पंप ऑपरेटरों की ओर से एक से दो दिन या व्यवहार के तहत उधार कर ली जाती थी। अब ऐसा नहीं है। प्रीमियम तेल कम पंपों पर मिलता है बीतें कुछ दिनों से केंद्र सरकार की ओर से प्रीमियम तेल की कीमतें पहले से बढ़ा दी गई है। काफी वाहन चालकों की प्रीमियम तेल की मांग रहती है। इससे उन वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में बहुत कम पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम तेल मिलता है। इस बारे में पंप ऑपरेटरों से बात की जाएगी।
सिलेंडरों की बुकिंग में आ रही दिक्कत, टीम छापेमारी कर रही जिले में उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत आ रही है कि सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आ रही है। गैस एजेंसी की ओर से एक से दो दिन तक मैसेज नहीं आता है और इसके बिना सिलेंडर नहीं मिलता। कुछ उपभोक्ताओं के पास मैसेज आता है और पैसे एडवांस में ऑनलाइन काट लिए जाते हैं। मगर उनके घर पर सिलेंडर नहीं आता और न ही एजेंसी में आने पर उनको मिलता है। इस बारे में पिछले कुछ दिनों से विभाग के पास शिकायत आ रही है। बुधवार को भी डीएफएससी की टीम ने भारतगैस एजेंसी पर जांच की थी और अनियमितिएं मिलने की शिकायत थी। कुछ उपभोक्ताओं ने टीम के समक्ष सिलेंडर न मिलने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *