अजमेर में वाहन चोर गिरोह पर करवाई:3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद,अलग-अलग वारदातों का खुलासा

अजमेर में वाहन चोर गिरोह पर करवाई:3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद,अलग-अलग वारदातों का खुलासा

अजमेर में दुपहिया वाहनों की बढ़ती चोरी की वारदातों पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई है। सीओ शिवम जोशी ने बताया कि कोतवाली थानाप्रभारी अनिल देव के नेतृत्व में विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और एरिया डोमिनेशन अभियान के जरिए लगातार कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया। आदतन अपराधी, इन्वेस्टिगेशन में खुद को करता लहूलुहान मामला 21 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बाहर किशन मेडिकल के सामने से परिवादी शिवराज की बाइक चोरी के मामले में मांगलियावास नदी द्वितीय सांझ्यों का तकिया हाल रामगंज फकीराखेड़ा के मोहम्मद अली उर्फ मुडिया (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मुडिया की पहचान कर उसे पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। मुडिया के खिलाफ अजमेर और ब्यावर जिले में 8 प्रकरण दर्ज है। इसमें रामगंज थाने में 6, कोतवाली और ब्यावर सदर में 1-1 प्रकरण दर्ज है। आरोपी मोहम्मद अली उर्फ मुडिया आदतन फितरती है। वह गिरफ्तारी के बाद बैरक में खुद को लहूलुहान कर लेता है। जिससे हर कोई बचने का प्रयास करते हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में कड़ी निगरानी में रखा गया। बदमाश से 3 बाइक बरामद जोशी ने बताया कि 21 मार्च को जेएलएनएच अस्पताल परिसर से लक्की कहार के छोटे भाई की बाइक चोरी मामले में गेगल आखरी निवासी प्रवीण उर्फ शुभम मेघवाल (26) को गिरफ्तार किया। प्रवीण के पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें से एक बाइक लक्की कहार की निकली, जबकि अन्य दो बाइक अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी होना पाई गई। पुलिस पड़ताल में आया कि आरोपी प्रवीन के खिलाफ पूर्व में गेगल, मदनगंज और रामगंज थाने थाने में कई गंभीर मामले दर्ज है। संदिग्ध से मिली 2 चोरी की बाइक सीओ जोशी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान में थाना पुलिस ने संदिग्ध मोनिष उर्फ राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की, जिन्हें अन्य थाना क्षेत्रों से चुराया गया था। दोनों वाहनों को धारा 106 बीएनएस और एमवी एक्ट में जब्त कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *