बेतिया नगर निगम सभागार में बुधवार शाम महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। बैठक के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी खराब हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही, शहर के सभी 46 वार्डों के प्रमुख चौक-चौराहों पर टेंडर प्रक्रिया से 100 नए हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे, जिससे रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। 6 से अधिक योजनाओं को दी स्वीकृति इसके अतिरिक्त, नगर निगम बोर्ड ने पिछली सामान्य बैठक और सशक्त स्थायी समिति की बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि की। महापौर द्वारा प्रस्तावित आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण योजनाओं को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। महापौर ने यह भी बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए आवासन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए पहले चयनित वहुसुकपुर के स्थान पर बसवरिया के जगदंबा नगर स्थित भूखंड का चयन किया गया है। 100 नए प्याऊ स्थापित करने का लिया निर्णय उन्होंने आगे बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष भीषण गर्मी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 100 नए प्याऊ स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बेतिया नगर निगम सभागार में बुधवार शाम महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। बैठक के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी खराब हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही, शहर के सभी 46 वार्डों के प्रमुख चौक-चौराहों पर टेंडर प्रक्रिया से 100 नए हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे, जिससे रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। 6 से अधिक योजनाओं को दी स्वीकृति इसके अतिरिक्त, नगर निगम बोर्ड ने पिछली सामान्य बैठक और सशक्त स्थायी समिति की बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि की। महापौर द्वारा प्रस्तावित आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण योजनाओं को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। महापौर ने यह भी बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए आवासन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए पहले चयनित वहुसुकपुर के स्थान पर बसवरिया के जगदंबा नगर स्थित भूखंड का चयन किया गया है। 100 नए प्याऊ स्थापित करने का लिया निर्णय उन्होंने आगे बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने इस वर्ष भीषण गर्मी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 100 नए प्याऊ स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने किया, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।


