बदायूं डबल मर्डर आरोपी अजय प्रताप पर नया केस:सगे और चचेरे भाई भी नामजद, दिसंबर की घटना में अब कार्रवाई

बदायूं डबल मर्डर आरोपी अजय प्रताप पर नया केस:सगे और चचेरे भाई भी नामजद, दिसंबर की घटना में अब कार्रवाई

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर के आरोपी अजय प्रताप के खिलाफ बुधवार देर रात एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अजय के चार भाई भी नामजद किए गए हैं। यह घटना बीते दिसंबर 2023 की बताई जा रही है, जिसे अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। एफआईआर दातागंज कोतवाली के मोहल्ला अरेला निवासी राहुल मिश्रा ने मूसाझाग थाने में दर्ज कराई है। राहुल ने बताया कि वह मिल में ठेके पर कर्मचारी थे। 4 दिसंबर 2023 को अजय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर उर्फ नन्हें, केशव (पुत्रगण राजेश), शिवम प्रताप सिंह और अभय प्रताप सिंह (पुत्रगण राकेश सिंह) ने प्लांट के अंदर उनके साथ मारपीट की थी। इस हमले में राहुल के सिर में गंभीर चोट आई थी। राहुल के अनुसार, जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पक्ष लिया। राहुल को मेडिकोलीगल कराने के लिए थाने से चिट्ठी तक नहीं दी गई। उन्हें अपना मेडिकोलीगल और इलाज अपने खर्चे पर कराना पड़ा। राहुल मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद वह शांत बैठ गए थे। हालांकि, अब जब अजय प्रताप और उसके परिवार पर कानून का शिकंजा कस रहा है, तो राहुल मिश्रा ने अपनी नई तहरीर पुलिस को दी। मूसाझाग थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने पुष्टि की है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *