सुल्तानपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित HPV वैक्सीनेशन सत्र में एएनएम ज्योति मेहरा की पुत्री उर्षिता मेहरा ने स्वयं प्रेरित होकर टीका लगवाया और अन्य बालिकाओं के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उर्षिता बचपन में ब्लड कैंसर से जंग जीत चुकी हैं और वर्तमान में कक्षा 6वीं में अध्ययनरत हैं। स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार आयोजित इस सत्र में डॉ विवेक व्यास और टीम ने 41 बालिकाओं का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सफल पहल बताते हुए अभिभावकों से भी जागरूकता बढ़ाने की अपील की।


