रायसेन | शहर के वार्ड 17 स्थित केंद्र क्रमांक 1 में विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद अजीजा वी मुख्य अतिथि रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक साधना, कार्यकर्ता वसुधा मिश्रा, सहायिका मीनू कुशवाह और मिशन नींव की जिला समन्वयक प्रेमिका लोधी सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में 30 से अधिक बच्चों और 20 अभिभावकों की सहभागिता रही।


