छतरपुर | रामनवमी में विधि व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर छतरपुर के प्रशासनिक पदाधिकारी प्रशिक्षु आईएस सह एसडीओ हिमांशु लाल के नेतृत्व में अनुमंडल मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से मुख्य पथ होते हुए गौ लक्ष्मी, नाग बाबा से होते हुए सुनार मोहल्ला से होकर खाटीन में रामनवमी की जुलूस की तय मार्ग होते हुए भारत माता चौक तक फ्लैग मार्च िकया गया। इसके बाद मुख्य बाजार, महावीर चौक से होकर प्रखंड कार्यालय तक जाकर वापस थाना परिसर में आकर समापन किया गया। एसडीओ हिमांशु लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ अवध कुमार यादव, बीडीओ सह अंचलाधिकारी आशीष कुमार साहू, पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी, सुशील उरांव, अनिल रजक, इंद्रजीत राणा, राजीव कुमार, मिथिलेश यादव, दिलीप उरांव आदि मौजूद थे।


