मनरेगा रॉयल्टी चोरी व फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की मांग

मनरेगा रॉयल्टी चोरी व फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की मांग

लातेहार | भाजपा के मनिका प्रखंड अध्यक्ष मनदीप कुमार ने पलामू आयुक्त मुकुद सहाय को ज्ञापन सौंपकर मनिका प्रखंड में कथित रूप से हो रहे रॉयल्टी चोरी और फर्जीवाड़े के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रखंड के वेंडर द्वारा करोड़ों रुपये की राजस्व (रॉयल्टी) की चोरी की जा रही है। आरोप है कि जिन एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाता है, वे नए नाम से फर्म बनाकर दोबारा भुगतान प्राप्त कर लेती हैं, जिससे फर्जीवाड़ा लगातार जारी है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही जिन अधिकारियों ने ब्लैकलिस्टेड फर्मों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं की, उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कदम उठाए जाएं। प्रखंड अध्यक्ष ने आयुक्त से यह भी अनुरोध किया कि मटेरियल से संबंधित भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *