IPL 2026 से ठीक पहले KKR ने खोजा चोटिल हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, ये भारतीय तेज गेंदबाज लेगा जगह

IPL 2026 से ठीक पहले KKR ने खोजा चोटिल हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, ये भारतीय तेज गेंदबाज लेगा जगह

Navdeep Saini to replace injured Harshit Rana in KKR for IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आईपीएल 2026 की सक्वाड में बड़ा बदलाव आ गया है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल सीजन की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। केकेआर को उम्मीद होगी कि सैनी की तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल बॉलिंग लाइन-अप को नई ताकत देंगे।

सैनी ने हाल ही में केकेआर कैंप में ट्रायल्स दिए थे, जहां उनकी गेंदबाजी ने कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया। 145 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड और बैट्समैन को परेशान करने वाले उछाल के साथ सैनी पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में उपयोगी साबित हो सकते हैं। कोलकाता अब अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए इस बदलाव पर भरोसा जता रही है। टीम के मेंटर और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि सैनी का अनुभव और फिटनेस मौजूदा स्क्वाड को संतुलन देगा।

टी20 विश्व कप के वार्म-अप में चोटिल हुए हर्षित

हर्षित राणा को चोट टी20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान लगी। नवंबर 2025 में नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप गेम में उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और फिर दाहिने घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हो गया। इसके बाद सर्जरी हुई और रिहैबिलिटेशन चल रहा है। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने अभी उनकी वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, जिसके चलते वे आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए। यह कोलकाता के लिए बड़ा झटका था क्योंकि राणा टीम की पेस अटैक का अहम हिस्सा थे।

नवदीप के आईपीएल करियर पर एक नजर

नवदीप सैनी का आईपीएल सफर 2019 में शुरू हुआ। अब तक उन्होंने 32 मैच खेले हैं और 23 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 42.35 और इकोनॉमी 8.88 का रहा है। बेस्ट फिगर्स 3/40 रहे, जो 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आए थे। सैनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने आईपीएल में अपनी पहचान बनाई। 33 साल की उम्र में भी उनकी गेंदबाजी में रफ्तार और सटीकता बरकरार है, जो उन्हें आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर उपयोगी बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *