शिवरंजनी चौराहे पर बीआरटीएस बस स्टैंड पर आग

शिवरंजनी चौराहे पर बीआरटीएस बस स्टैंड पर आग

अहमदाबाद शहर के के शिवरंजनी चौराहे पर स्थित बीआरटीएस बस स्टैंड की टिकट काउंटर कक्ष में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस संबंध में 112 इमरजेंसी सेवा पर आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया।

इस मामले में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और उपकरणों के शॉर्ट सर्किट से लगी थी।आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने प्रह्लादनगर स्टेशन से मिनी फायर टैंकर समेत साधन और उपकरण भेजे। आग से टिकट काउंटर क्षेत्र में रखा प्रिंटर, पंखा और वायरिंग जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय बीआरटीएस का सुपरवाइज़र भी मौके पर मौजूद था।

इस मामले की जानकारी आनंदनगर पुलिस स्टेशन को दी।आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *