गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में मौत पर हंगामा:परिजनों ने सड़क जाम की, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची

गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में मौत पर हंगामा:परिजनों ने सड़क जाम की, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि युवक को सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उसकी मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। । इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे वसूलते रहे। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात की, तब जाकर अस्पताल ने मौत की सूचना दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को संभालने की कोशिश कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *