गया में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च:प्रशासन ने सुरक्षा का जायजा लिया, संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण

गया में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च:प्रशासन ने सुरक्षा का जायजा लिया, संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण

गया में आने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक और सदर एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली थाना परिसर से हुई। यह मार्च नई गोदाम रोड, मुरारपुर रोड, दवा मंदिर, टिकारी रोड, ढोलकिया गली और दुखरनी मंदिर से होते हुए पंचायती अखाड़ा तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए आम लोगों से संवाद भी किया। शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की अधिकारियों ने नागरिकों से रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती दिखी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकों से निगरानी बढ़ाने की बात भी कही गई। प्रशासन के इस कदम को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। गया में आने वाले रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक और सदर एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली थाना परिसर से हुई। यह मार्च नई गोदाम रोड, मुरारपुर रोड, दवा मंदिर, टिकारी रोड, ढोलकिया गली और दुखरनी मंदिर से होते हुए पंचायती अखाड़ा तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए आम लोगों से संवाद भी किया। शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की अधिकारियों ने नागरिकों से रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती दिखी, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकों से निगरानी बढ़ाने की बात भी कही गई। प्रशासन के इस कदम को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *