ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किया मॉकड्रिल:बेगूसराय में पाइप लाईन के नजदीक गैस रिसाव किया, ज्वलनशील चीज का यूज नहीं करने की अपील

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किया मॉकड्रिल:बेगूसराय में पाइप लाईन के नजदीक गैस रिसाव किया, ज्वलनशील चीज का यूज नहीं करने की अपील

बेगूसराय में ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से आपदा से बचाव के लिए आज मॉकड्रिल किया गया। यह मॉकड्रिल जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-27 महाराणा प्रताप नगर में किया गया। जिसमें लोगों से इस मुहल्ले से गुजर रहे तेल पाइप लाईन के आसपास ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग नहीं करने की अपील की गई। पाइप लाईन में अगर रिसाव हो रहा है तो तुरंत अधिकारियों को जानकारी दें। इस दौरान ऑयल इंडिया के मार्केटिंग डिविजन के अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। मौके पर मुहल्ले के लोगों के सामने पाइप लाईन से कुछ दूरी पर कृत्रिम गैस रिसाव दिखाया गया। आग लगने और बचाव दल की कार्रवाई को दिखाया गया। जिससे की ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो तो मुहल्ले के लोगों को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए। बताया गया कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को क्या-क्या सावधानी बरतने की जरूरत है। जिससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हो। मौके पर मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि बरौनी रिफाईनरी जिले के लिए एक बड़ा धरोहर है। ऐसे में उन्होंने लोगों से सहयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौके पर वार्ड पार्षद गौरव राणा ने पाइप लाईन के उपर अस्थायी सड़क बनाने की अनुमति देने की मांग की। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। बेगूसराय में ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से आपदा से बचाव के लिए आज मॉकड्रिल किया गया। यह मॉकड्रिल जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-27 महाराणा प्रताप नगर में किया गया। जिसमें लोगों से इस मुहल्ले से गुजर रहे तेल पाइप लाईन के आसपास ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग नहीं करने की अपील की गई। पाइप लाईन में अगर रिसाव हो रहा है तो तुरंत अधिकारियों को जानकारी दें। इस दौरान ऑयल इंडिया के मार्केटिंग डिविजन के अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। मौके पर मुहल्ले के लोगों के सामने पाइप लाईन से कुछ दूरी पर कृत्रिम गैस रिसाव दिखाया गया। आग लगने और बचाव दल की कार्रवाई को दिखाया गया। जिससे की ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो तो मुहल्ले के लोगों को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए। बताया गया कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को क्या-क्या सावधानी बरतने की जरूरत है। जिससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हो। मौके पर मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि बरौनी रिफाईनरी जिले के लिए एक बड़ा धरोहर है। ऐसे में उन्होंने लोगों से सहयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौके पर वार्ड पार्षद गौरव राणा ने पाइप लाईन के उपर अस्थायी सड़क बनाने की अनुमति देने की मांग की। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *