राजसमंद में जेसीबी से हटाए गए अतिक्रमण:रेलमगरा के सिन्देसर कला में गोचर भूमि पर कार्रवाई की, सहमति के बाद दी 2 दिन की मोहलत

राजसमंद में जेसीबी से हटाए गए अतिक्रमण:रेलमगरा के सिन्देसर कला में गोचर भूमि पर कार्रवाई की, सहमति के बाद दी 2 दिन की मोहलत

राजसमंद में रेलमगरा उपखंड क्षेत्र की सिन्देसर कला ग्राम पंचायत में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार पंचायत की करीब 15 से 20 बीघा गोचर (चरागाह) भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। उपखंड अधिकारी बिंदु वाला राजावत के निर्देश पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जमीन पर की गई लोहे की जालियां, खंभों की फेंसिंग सहित अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए कार्रवाई रुक गई। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर अन्य स्थानों पर कार्रवाई जारी रखी गई। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमियों ने दो दिन में स्वयं कब्जा हटाने की सहमति दी है। इसके बाद फिलहाल कार्रवाई रोकी गई। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल रहा और लोगों ने सभी अतिक्रमणों पर समान कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *