अबोहर ब्लॉक समिति चेयरमैन का चुनाव रद्द:हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस तैनात, आप और भाजपा ने धक्केशाही के लगाए आरोप

अबोहर ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद के चुनाव तीसरी बार रद्द हो गए हैं। बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक-दूसरे पर धक्केशाही के आरोप लगाए। कांग्रेस ने भी कथित तौर पर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी अबोहर सुखविंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। विधायक संदीप जाखड़ ने डीएसपी को एक मांगपत्र भी सौंपा। कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और प्रशासनिक मशीनरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। ब्लॉक समिति के चुनाव तीसरी बार रद उन्होंने कहा कि अबोहर ब्लॉक समिति के चुनाव लगातार तीसरी बार बिना किसी ठोस कारण के रद्द की गई, जो जनादेश का अपमान है। जाखड़ ने दावा किया कि उनके पास 9 वोटों का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के 3, आम आदमी पार्टी के 3 और कांग्रेस के 2 सदस्य हैं। सदस्यों को पैसे का लालच दिया जा रहा: नारंग इस बीच आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने आरोप लगाया कि सदस्यों को धमकाकर और पैसे का लालच देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर विधायक संदीप जाखड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए और निर्वाचित सदस्यों को उनके अधिकार नहीं दिए गए, तो वे जनता के हक के लिए कड़ा रुख अपनाएंगे। स्पष्ट जनादेश के बाद भी चुनाव में सरकार डाल रही बाधा: संदीप जाखड़ विधायक जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि बैठकों के लगातार रद्द होने से गांवों के विकास प्रस्ताव लंबित हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *