बेगूसराय में गैस कंपनियों को डिलीवरी में तेजी के निर्देश:जिलाधिकारी बोले- अभी 58,918 सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में है, कालाबाजारी पर रखी जा रही निगरानी

बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की ओर से जिले लोगों को रसोई गैस सिलेंडर सहज रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम की ओर से विपणन कंपनियों IOCL, BPCL एवं HPCLके आपूर्ति व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी तेल विपणन कंपनियों एवं वितरकों को निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के अनुसार डिलीवरी में तेजी लाएं, जिससे बैकलॉग अवधि कम किया जा सके। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता, बुकिंग एवं वितरण की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया है। 67 वितरकों के माध्यम से एलपीजी आपूर्ति का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 58918 सिलेंडर बुकिंग प्रक्रियाधीन हैं। इनमें 30695 बुकिंग इंडेन, 19308 भारत एवं 8915 एचपी का है। 24 मार्च को 11945 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई 24 मार्च को 11945 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। जिले में औसत बैकलॉग 4.5 दिन का है। IOCL का 3.6 दिन, BPCL का 5 दिन एवं HPCL का 4.9 दिन दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं को समय पर एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, व्यावसायिक कनेक्शन पर घरेलू सिलिन्डर के उपयोग आदि जैसे मामले की सतत निगरानी सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के धारा-7 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्टॉक की उपलब्धता, बुकिंग की स्थिति एवं दैनिक वितरण की सतत निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही लगातार टीम बनाकर गैस एजेंसियों की निगरानी कराई जा रही है। जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे। बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की ओर से जिले लोगों को रसोई गैस सिलेंडर सहज रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम की ओर से विपणन कंपनियों IOCL, BPCL एवं HPCLके आपूर्ति व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी तेल विपणन कंपनियों एवं वितरकों को निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के अनुसार डिलीवरी में तेजी लाएं, जिससे बैकलॉग अवधि कम किया जा सके। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता, बुकिंग एवं वितरण की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया है। 67 वितरकों के माध्यम से एलपीजी आपूर्ति का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 58918 सिलेंडर बुकिंग प्रक्रियाधीन हैं। इनमें 30695 बुकिंग इंडेन, 19308 भारत एवं 8915 एचपी का है। 24 मार्च को 11945 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई 24 मार्च को 11945 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। जिले में औसत बैकलॉग 4.5 दिन का है। IOCL का 3.6 दिन, BPCL का 5 दिन एवं HPCL का 4.9 दिन दर्ज किया गया है। उपभोक्ताओं को समय पर एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, व्यावसायिक कनेक्शन पर घरेलू सिलिन्डर के उपयोग आदि जैसे मामले की सतत निगरानी सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के धारा-7 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्टॉक की उपलब्धता, बुकिंग की स्थिति एवं दैनिक वितरण की सतत निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही लगातार टीम बनाकर गैस एजेंसियों की निगरानी कराई जा रही है। जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *