हंसवाहिनी विद्यासागर हॉस्टल में बच्चों से मारपीट पर प्रशासन सख्त:सुपौल में DM सावन कुमार के आदेश पर जांच शुरू, DEO बोले- होगी कार्रवाई

हंसवाहिनी विद्यासागर हॉस्टल में बच्चों से मारपीट पर प्रशासन सख्त:सुपौल में DM सावन कुमार के आदेश पर जांच शुरू, DEO बोले- होगी कार्रवाई

सुपौल जिले के निर्मली नगर के वार्ड संख्या-8 स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर के हॉस्टल में छात्रों के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम सावन कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उनके निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल सीसीटीवी फुटेज में कुछ बच्चों को “मुर्गा” बनाकर पीटते हुए देखा गया है। आरोप है कि स्कूल के फाउंडर-डायरेक्टर के बेटे ने करीब ढाई मिनट तक बच्चों पर लाठी चलाई, जिससे वे भयभीत हो गए। इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नियमों का उल्लंघन कर निजी स्कूल चला रहे दोनों मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस निजी विद्यालय का संचालन मरौना प्रखंड के दो सरकारी शिक्षक कृष्ण कन्हैया और बबिता कुमारी के द्वारा किया जा रहा है, जो पति-पत्नी हैं। आरोप है कि दोनों सरकारी सेवा में रहते हुए नियमों का उल्लंघन कर निजी स्कूल चला रहे हैं, जो कि सेवा नियमों के खिलाफ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हॉस्टल में छोटे बच्चों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए, साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निर्मली द्वारा रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामले में तेजी आने की उम्मीद है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुपौल जिले के निर्मली नगर के वार्ड संख्या-8 स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर के हॉस्टल में छात्रों के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम सावन कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उनके निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल सीसीटीवी फुटेज में कुछ बच्चों को “मुर्गा” बनाकर पीटते हुए देखा गया है। आरोप है कि स्कूल के फाउंडर-डायरेक्टर के बेटे ने करीब ढाई मिनट तक बच्चों पर लाठी चलाई, जिससे वे भयभीत हो गए। इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नियमों का उल्लंघन कर निजी स्कूल चला रहे दोनों मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस निजी विद्यालय का संचालन मरौना प्रखंड के दो सरकारी शिक्षक कृष्ण कन्हैया और बबिता कुमारी के द्वारा किया जा रहा है, जो पति-पत्नी हैं। आरोप है कि दोनों सरकारी सेवा में रहते हुए नियमों का उल्लंघन कर निजी स्कूल चला रहे हैं, जो कि सेवा नियमों के खिलाफ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हॉस्टल में छोटे बच्चों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए, साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निर्मली द्वारा रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामले में तेजी आने की उम्मीद है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *