मुजफ्फरपुर पुलिस ने युवती की हत्या मामले में 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कांतेष मिश्रा ने निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयर थाना क्षेत्र निवासी राजा कुमार और संजीवन कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा। मामला 18 नवंबर 2025 का है। मुशहरी थाना क्षेत्र में एक युवती अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मुशहरी थाना में कांड संख्या 272/25 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना आरोपियों की निशानदेही पर बाइक बरामद पुलिस को 24 मार्च को आरोपियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी पूर्वी-2 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संजीवन कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना में आर्म्स एक्ट (कांड संख्या 12/23) के तहत जेल जा चुका है। राजा कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को मजबूत कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। मुजफ्फरपुर पुलिस ने युवती की हत्या मामले में 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कांतेष मिश्रा ने निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयर थाना क्षेत्र निवासी राजा कुमार और संजीवन कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा। मामला 18 नवंबर 2025 का है। मुशहरी थाना क्षेत्र में एक युवती अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मुशहरी थाना में कांड संख्या 272/25 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना आरोपियों की निशानदेही पर बाइक बरामद पुलिस को 24 मार्च को आरोपियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी पूर्वी-2 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संजीवन कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना में आर्म्स एक्ट (कांड संख्या 12/23) के तहत जेल जा चुका है। राजा कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को मजबूत कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।


