मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: दूसरे की जगह शादी करने बैठा युवक, मंडप छोड़ भागा, शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: दूसरे की जगह शादी करने बैठा युवक, मंडप छोड़ भागा, शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी

Fraud in chief minister mass marriage scheme: कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसकी शिकायत थाना में की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पति-पत्नी थाना के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित को धमकी भी मिल रही है। आरोपी कर्मचारी की तरफ से पीड़ित को धमकी मिल रही है कि हम जो कहें वही कहना है, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। मामला जिलाधिकारी कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जुड़ा हुआ है। ‌

21 मार्च को हुआ था सामूहिक विवाह समारोह

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पीएसएम पीजी कॉलेज में 21 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसका फर्जीवाड़ा सामने आया है। मंडप नंबर सात में चार जोड़ों की शादी होनी थी। जिसमें नीतू कुमार और ज्योति का भी गठबंधन हो रहा था। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के पास फोन पर शिकायत पहुंची और नीतू कुमार और ज्योति की शादी को फर्जी बताया।

फर्जी शादी की खबर से मचा हड़कंप

फर्जी शादी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मंडप संख्या 7 पर पूछताछ शुरू की। पूछताछ होने की भनक लगते ही फर्जी जोड़े का दूल्हा मौके से भाग निकला और शादी बीच में ही रुक गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाले जोड़ों को 60 हजार नगद और 25 हजार का उपहार दिया जाता है, जिसको हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।

पीड़ित दर-दर की ठोकरे खा रहा

पीड़ित में मामले की जानकारी दी
असली नीतू कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ न्याय के लिए ठोकरें खा रहा है। तिर्वा कोतवाली में तहरीर देकर उसने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नीतू कुमार की पत्नी ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन यहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ, फर्जीवाड़ा करने वाले नीतू कुमार उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं कि चुपचाप बैठ जाओ, जो कहा जा रहा है वही करो वरना अंजाम बुरा होगा।‌

जिलाधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर आरोप

मामले में जिलाधिकारी आवास के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है वेद प्रकाश अपनी पत्नी और साली के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए आवेदन किया था, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर भी आरोपी की पत्नी का है, और दुल्हन की जगह अपनी पत्नी की बहन का नाम लिखवाया था। फर्जीवाड़ा की जानकारी मिलते ही नीतू कुमार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वह दर-दर की ठोकर खा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *