प्रतियोगिता में बीएसएल ने जीता 5 पुरस्कार

प्रतियोगिता में बीएसएल ने जीता 5 पुरस्कार

बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र की विभिन्न टीमों ने ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर संयंत्र का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को विजेता टीम के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से भेंट कर प्रतियोगिता से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। स्पर्धा में सीआरएम-3 की टीम वरीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह व उप प्रबंधक कुणाल अमेता तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम वरीय प्रबंधक सचिन शर्मा व सुनील बंदूनी ने सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल की प्रथम टीम ने 4 स्टार रेटिंग प्राप्त किया। बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र की विभिन्न टीमों ने ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर संयंत्र का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को विजेता टीम के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से भेंट कर प्रतियोगिता से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। स्पर्धा में सीआरएम-3 की टीम वरीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह व उप प्रबंधक कुणाल अमेता तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम वरीय प्रबंधक सचिन शर्मा व सुनील बंदूनी ने सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल की प्रथम टीम ने 4 स्टार रेटिंग प्राप्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *