शर्म करो ये आदमी… कुमार सानू संग कुनिका की रोमांटिक फोटो हुई वायरल, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

शर्म करो ये आदमी… कुमार सानू संग कुनिका की रोमांटिक फोटो हुई वायरल, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Kunickaa Sadanand slams troll over pic with Kumar Sanu: ‘बिग बॉस 19’ की चर्चित कंटेस्टेंट और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कुनिका सदानंद इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि उनका 6 आदमियों के साथ रिश्ता रह चुका है लेकिन किसी से भी वो शादी वाली बात नहीं बन पाई। वहीं, वह सिंगर कुमार सानू के साथ भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर कुमार सानू के साथ वायरल हुई, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही यह फोटो कुनिका की नजरों में पड़ी, उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न केवल इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, बल्कि फोटो शेयर करने वालों को जेल भिजवाने तक की चेतावनी दे डाली।

कुनिका की कुमार सानू संग फोटो हुई वायरल (Kunickaa Sadanand slams troll over pic with Kumar Sanu)

कुनिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस वायरल पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, शर्म करो! यह आदमी (कुमार सानू) अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है और उसके बच्चे हैं। तुम्हें पता होना चाहिए कि कोर्ट ने उन्हें ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ दिए हैं, ऐसी हरकतें तुम्हें भारी पड़ सकती हैं। मेरी या उनकी निजी जिंदगी को अपने फैंस की आपसी लड़ाइयों में घसीटना बंद करो। किसी की निजता का सम्मान करना सीखो। मैं तुम्हें मानहानि के लिए रिपोर्ट कर रही हूं, इस पोस्ट को अभी हटाओ। कुनिका के इस कड़े रुख से साफ है कि वह अपनी छवि के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

कुनिता रहती थी कुमार सानू संग लिव-इन में (Kunickaa Sadanand Kumar Sanu Live In Relationship)

दिलचस्प बात यह है कि कुनिका ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के घर के अंदर और एक इंटरव्यू में खुद कुमार सानू के साथ अपने पुराने रिश्ते की बात कबूल की थी। ‘बेटा’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं कुनिका ने बताया कि वह और कुमार सानू लगभग 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने खुलासा किया कि उस समय सानू अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे और वह दोनों ‘लिव-इन’ में थे। कुनिका ने इस राज को 27 साल तक सीने में दबा कर रखा था।

जब हॉकी स्टिक से टूटी थी कार (Kunickaa Sadanand Kumar Sanu)

कुनिका ने एक हैरान करने वाला वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य को इस अफेयर की भनक लगी, तो उन्होंने गुस्से में आकर हॉकी स्टिक से कुनिका की कार तोड़ दी थी। कुनिका के मुताबिक, उनका रिश्ता तब खत्म हुआ जब उन्हें पता चला कि कुमार सानू किसी और लड़की के साथ भी अफेयर में हैं। धोखा मिलने के बाद उन्होंने तुरंत गायक से दूरी बना ली।

फिलहाल, कुनिका का कहना है कि पुरानी बातों को आज के संदर्भ में उछालकर किसी के बसे-बसाए घर में आग लगाना गलत है। वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और चाहती हैं कि लोग उनके अतीत को उनके वर्तमान पर हावी न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *