मुजफ्फरपुर में मृतक के परिजन से आज मिलेंगे तेजस्वी:पुलिस-ग्रामीण झड़प के बीच जगतवीर को लगी थी बुलेट, थानाध्यक्ष पर सीने में गोली मारने का आरोप

मुजफ्फरपुर में मृतक के परिजन से आज मिलेंगे तेजस्वी:पुलिस-ग्रामीण झड़प के बीच जगतवीर को लगी थी बुलेट, थानाध्यक्ष पर सीने में गोली मारने का आरोप

मुजफ्फरपुर में जगतवीर राय (55) मौत मामले में लगातार नेता परिजन से मिलने पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में जगतवीर राय के परिजन से मुलाकात करेंगे। दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ पंचायत के चोरनिया गांव का है। गोली लगने से जगतवीर राय की मौत हुई थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि 17 मार्च को पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। आरोपी को पकड़ने के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए थे और विरोध शुरू हो गया था। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस पर हमला हुआ तो जवानों ने बचाव में हवाई फायरिंग की। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से भी गोलीबारी हुई। इसी दौरान जगवीर राय को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पर सीने में गोली मारने का ओरोप है। झड़प वाले दिन की तस्वीरें… बेटे का आरोप, थानाध्यक्ष ने सीने में मारी गोली वहीं, मृतक के बेटे अविनाश कुमार ने बताया, ‘पुलिस छापेमारी के दौरान पिता ने टीम को रोकने की कोशिश की, जिस पर थानाध्यक्ष ने सीधे उनके सीने में गोली मार दी। एक और गोली चलाई गई, जो भैंस को छूते हुए निकल गई। गोली लगने के बाद मौके पर ही पिता की मौत हो गई।’ पप्पू यादव बोले- क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे पप्पू यादव 22 मार्च को चोरनिया गांव पहुंचे थे। जहां पप्पू यादव ने कहा कि जगतवीर राय को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके लिए ग्रामीण और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर एक संघर्ष समिति बनाई है, जो लगातार आंदोलन करेगी। जब तक स्पीडी ट्रायल शुरू नहीं हो जाती, आरोपी थाना अध्यक्ष राजा सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। सोमवार लोकसभा की कार्यवाही में भी इस मामले को उठाएंगे।
पप्पू यादव भी दो बार पहुंच चुके हैं इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी 2 बार गायघाट पहुंचे हैं। उन्होंने आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है। पप्पू यादव ने धरना-प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति का भी ऐलान किया था। जिसके अगले दिन समिति ने मशाल जुलूस निकाला था। इसके अलावा स्थानीय नेता, मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण निषाद, एमएलसी बंशीधर ब्रिजवाशी सहित कई नेता पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे हैं। प्रतिनिधियों ने परिजन को न्याय का दिया है भरोसा इस मामले में सियासत शुरू हो गई। 19 मार्च को राजद का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के परिजन से मिला। आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की। 19 मार्च को ही पप्पू यादव भी पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद एमएलसी बंशीधर ब्रिजवाशी और मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण निषाद भी परिजन से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा चोरनिया गांव पहुंचे थे, जहां मृतक के पिता गरीबनाथ राय (95) एसएसपी का हाथ पकड़कर रोने लगे थे। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बीते दिन गायघाट विधायक कोमल सिंह भी चोरनिया गांव पहुंची। कोमल सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया। मुजफ्फरपुर में जगतवीर राय (55) मौत मामले में लगातार नेता परिजन से मिलने पहुंच रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में जगतवीर राय के परिजन से मुलाकात करेंगे। दरअसल, मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ पंचायत के चोरनिया गांव का है। गोली लगने से जगतवीर राय की मौत हुई थी। पुलिस की ओर से कहा गया है कि 17 मार्च को पुलिस पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। आरोपी को पकड़ने के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए थे और विरोध शुरू हो गया था। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस पर हमला हुआ तो जवानों ने बचाव में हवाई फायरिंग की। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से भी गोलीबारी हुई। इसी दौरान जगवीर राय को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पर सीने में गोली मारने का ओरोप है। झड़प वाले दिन की तस्वीरें… बेटे का आरोप, थानाध्यक्ष ने सीने में मारी गोली वहीं, मृतक के बेटे अविनाश कुमार ने बताया, ‘पुलिस छापेमारी के दौरान पिता ने टीम को रोकने की कोशिश की, जिस पर थानाध्यक्ष ने सीधे उनके सीने में गोली मार दी। एक और गोली चलाई गई, जो भैंस को छूते हुए निकल गई। गोली लगने के बाद मौके पर ही पिता की मौत हो गई।’ पप्पू यादव बोले- क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे पप्पू यादव 22 मार्च को चोरनिया गांव पहुंचे थे। जहां पप्पू यादव ने कहा कि जगतवीर राय को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके लिए ग्रामीण और स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर एक संघर्ष समिति बनाई है, जो लगातार आंदोलन करेगी। जब तक स्पीडी ट्रायल शुरू नहीं हो जाती, आरोपी थाना अध्यक्ष राजा सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। सोमवार लोकसभा की कार्यवाही में भी इस मामले को उठाएंगे।
पप्पू यादव भी दो बार पहुंच चुके हैं इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी 2 बार गायघाट पहुंचे हैं। उन्होंने आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है। पप्पू यादव ने धरना-प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति का भी ऐलान किया था। जिसके अगले दिन समिति ने मशाल जुलूस निकाला था। इसके अलावा स्थानीय नेता, मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण निषाद, एमएलसी बंशीधर ब्रिजवाशी सहित कई नेता पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे हैं। प्रतिनिधियों ने परिजन को न्याय का दिया है भरोसा इस मामले में सियासत शुरू हो गई। 19 मार्च को राजद का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के परिजन से मिला। आरोपी थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की। 19 मार्च को ही पप्पू यादव भी पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद एमएलसी बंशीधर ब्रिजवाशी और मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण निषाद भी परिजन से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा चोरनिया गांव पहुंचे थे, जहां मृतक के पिता गरीबनाथ राय (95) एसएसपी का हाथ पकड़कर रोने लगे थे। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बीते दिन गायघाट विधायक कोमल सिंह भी चोरनिया गांव पहुंची। कोमल सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *