किशनगंज में रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:केंद्र सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया

किशनगंज में रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:केंद्र सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया

किशनगंज में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के फल चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की उदासीन नीतियों के कारण आम जनता, विशेषकर महिलाएं और गरीब परिवार रसोई गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं। उनका कहना था कि बाजार में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जबकि इनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खाना पकाने के लिए लकड़ी-कोयले का सहारा इससे घरेलू बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है और महिलाओं को खाना पकाने के लिए लकड़ी-कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को झुठला दिया है। उन्होंने बताया कि LPG संकट पूरे देश में व्याप्त है, लेकिन बिहार जैसे राज्यों में स्थिति और भी गंभीर है। प्रदर्शन के दौरान ‘मोदी सरकार शर्म करो’, ‘LPG किल्लत बंद करो’, ‘महिलाओं पर अत्याचार बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी पुतला दहन के बाद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से LPG पर नियंत्रण रखने और बफर स्टॉक बढ़ाने की मांग की ताकि किल्लत दूर हो सके। स्थानीय प्रशासन से भी जिले में गैस वितरण को सुचारु बनाने की अपील की गई। उन्होंने केंद्र से मांग की कि LPG पर नियंत्रण रखते हुए बफर स्टॉक बढ़ाया जाए ताकि किल्लत दूर हो। स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन से अपील की गई कि जिले में गैस डिस्ट्रीब्यूशन को सुचारू बनाया जाए। किशनगंज में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के फल चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की उदासीन नीतियों के कारण आम जनता, विशेषकर महिलाएं और गरीब परिवार रसोई गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं। उनका कहना था कि बाजार में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जबकि इनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खाना पकाने के लिए लकड़ी-कोयले का सहारा इससे घरेलू बजट पर भारी बोझ पड़ रहा है और महिलाओं को खाना पकाने के लिए लकड़ी-कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को झुठला दिया है। उन्होंने बताया कि LPG संकट पूरे देश में व्याप्त है, लेकिन बिहार जैसे राज्यों में स्थिति और भी गंभीर है। प्रदर्शन के दौरान ‘मोदी सरकार शर्म करो’, ‘LPG किल्लत बंद करो’, ‘महिलाओं पर अत्याचार बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी पुतला दहन के बाद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से LPG पर नियंत्रण रखने और बफर स्टॉक बढ़ाने की मांग की ताकि किल्लत दूर हो सके। स्थानीय प्रशासन से भी जिले में गैस वितरण को सुचारु बनाने की अपील की गई। उन्होंने केंद्र से मांग की कि LPG पर नियंत्रण रखते हुए बफर स्टॉक बढ़ाया जाए ताकि किल्लत दूर हो। स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन से अपील की गई कि जिले में गैस डिस्ट्रीब्यूशन को सुचारू बनाया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *