हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस बार 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए पटना के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रात 2 बजे ही मंदिर का पट खुल जाएगा। पट खुलते ही 15 मिनट आरती होगी। आरती खत्म होते ही प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 27 मार्च की रात होने वाली आरती तक चलेगा। इस बार पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखी जाएगी। 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य महावीर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगें। विभिन्न जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के समीप से वीर कुंवर सिंह पार्क तक काउंटर रहेगा। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलों नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो और बनाने की तैयारी रखी गई। बीते वर्ष भी 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करके रखा गया था। उसी के मद्देनजर इस बार 24 हजार किलों नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। लोहे और बांस से की जा रही बैरिकेडिंग राम नवमी के दिन लोहे और बांस की बैरिकेडिंग की जा रही है। धूप से बचाव के लिए छावनी बनाई जा रही है और पूरे रास्ते में समुचित लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार रहेगी। इसके अलावा कई जगहों पर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इन एलईडी पर लाइव पूजा देखने की व्यवस्था होगी। पानी, शर्बत और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था रहेगी। मेडिकल कैंप, एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों रहेंगे मौजूद इसके साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। सुरक्षा में सरकारी और प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की मदद ली जाएगी। सरकारी के अलावा करीब 100-120 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे जिससे कतार में लगे भक्तों की भीड़ को समुचित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। रामनवमी के रोज कितने भक्त आए इसकी गिनती के लिए नई तकनीक लगाने की कोशिश हो रही है, जिससे हेड काउंट किया जा सके। 6 क्विंटल फूल से सजेगा पंचरूपी हनुमान मंदिर पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में रामनवमी को लेकर 1 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की जा रही है। भक्तों के लिए पंडाल लगाया जा रहा है, ताकि धूप से उन्हें परेशानी ना हो। पांच जगह पानी की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर की सजावट के लिए 6 क्विंटल फूल कोलकाता से मंगाया जा रहा है। भक्तों की पूजा के लिए रात के 3 बजे पट खोल दिया जाएगा। श्रद्धालु रात के 11 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। 10 क्विंटल नैवेद्यम का आर्डर दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय दुकानदार भी अपनी प्रसाद की दुकान लगाएंगे। रामनवमी के दिन मंदिर में 10 पुजारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिए दो दर्जन महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर बोरिंग रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्त दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के बाहर स्थानीय दुकानदार द्वारा प्रसाद मिलेगा। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस बार 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए पटना के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रात 2 बजे ही मंदिर का पट खुल जाएगा। पट खुलते ही 15 मिनट आरती होगी। आरती खत्म होते ही प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 27 मार्च की रात होने वाली आरती तक चलेगा। इस बार पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखी जाएगी। 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य महावीर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगें। विभिन्न जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के समीप से वीर कुंवर सिंह पार्क तक काउंटर रहेगा। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलों नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो और बनाने की तैयारी रखी गई। बीते वर्ष भी 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करके रखा गया था। उसी के मद्देनजर इस बार 24 हजार किलों नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। लोहे और बांस से की जा रही बैरिकेडिंग राम नवमी के दिन लोहे और बांस की बैरिकेडिंग की जा रही है। धूप से बचाव के लिए छावनी बनाई जा रही है और पूरे रास्ते में समुचित लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार रहेगी। इसके अलावा कई जगहों पर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इन एलईडी पर लाइव पूजा देखने की व्यवस्था होगी। पानी, शर्बत और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था रहेगी। मेडिकल कैंप, एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों रहेंगे मौजूद इसके साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। सुरक्षा में सरकारी और प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की मदद ली जाएगी। सरकारी के अलावा करीब 100-120 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे जिससे कतार में लगे भक्तों की भीड़ को समुचित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। रामनवमी के रोज कितने भक्त आए इसकी गिनती के लिए नई तकनीक लगाने की कोशिश हो रही है, जिससे हेड काउंट किया जा सके। 6 क्विंटल फूल से सजेगा पंचरूपी हनुमान मंदिर पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में रामनवमी को लेकर 1 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की जा रही है। भक्तों के लिए पंडाल लगाया जा रहा है, ताकि धूप से उन्हें परेशानी ना हो। पांच जगह पानी की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर की सजावट के लिए 6 क्विंटल फूल कोलकाता से मंगाया जा रहा है। भक्तों की पूजा के लिए रात के 3 बजे पट खोल दिया जाएगा। श्रद्धालु रात के 11 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। 10 क्विंटल नैवेद्यम का आर्डर दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय दुकानदार भी अपनी प्रसाद की दुकान लगाएंगे। रामनवमी के दिन मंदिर में 10 पुजारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिए दो दर्जन महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर बोरिंग रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्त दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के बाहर स्थानीय दुकानदार द्वारा प्रसाद मिलेगा।


