फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार:धौलपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई थी घटना

फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार:धौलपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई थी घटना

धौलपुर जिले की सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 17 मार्च 2026 को गांव तोरे का सायपुर में हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुघरा उर्फ सुघर सिंह पुत्र हेताराम गुर्जर के पास से घटना में इस्तेमाल की गई रायफल, 2 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह फायरिंग आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में जवाहर पुत्र बद्री, देवीप्रसाद उर्फ देवी पुत्र सिध्दार गुर्जर, बनवारी पुत्र राजाराम गुर्जर और रमेश पुत्र सिध्दार गुर्जर शामिल हैं। ये सभी तोरे का सायपुर थाना सोने का गुर्जा के निवासी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *