चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट बढ़े:एक अप्रैल से रजिस्ट्री करवाना होगा महंगा, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट बढ़े:एक अप्रैल से रजिस्ट्री करवाना होगा महंगा, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

प्रशासन ने एक अप्रैल से लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट की अधिसूचना जारी कर दी है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। नए रेट में रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में 10 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे संपत्ति की रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क भी बढ़ेंगे। सेक्टर 1 से 12 तक 2,37,900 रुपये प्रति गज शहर के प्रमुख सेक्टरों में जमीन की कीमतों में वृद्धि हुई है। सेक्टर-1 से 12 में रिहायशी जमीन का कलेक्टर रेट बढ़ाकर 2,37,900 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है, जो पहले 1,78,600 रुपये था। वहीं सेक्टर-14 से 37 के लिए नया रेट 1,81,300 रुपये प्रति वर्ग गज और सेक्टर-38 व उससे आगे के क्षेत्रों के लिए 1,33,200 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। कलेक्टर रेट में वृद्धि से प्रॉपर्टी के बाजार भाव में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। प्रशासन को रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी से अधिक राजस्व प्राप्त होगा। प्रशासन ने ज्यादा रेट कृषि योग्य भूमि पर बढ़ाया है। 20 मार्च तक प्रशासन ने शहरवासियों के प्रस्तावित रेट पर सुझाव लिए थे। हाउसिंग बोर्ड फ्लैट और मकान भी महंगे हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकानों के कलेक्टर रेट में भी इजाफा किया गया है। फ्लैट्स के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल पर 9,000 रुपये, दूसरी मंजिल पर 8,000 रुपये और तीसरी मंजिल व उससे ऊपर के लिए 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट दर तय की गई है। इंडस्ट्रियल हाउस के लिए ग्राउंड फ्लोर 9,300 रुपये, पहली मंजिल 7,400 रुपये और दूसरी मंजिल 5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट तय किए गए हैं। रिहायशी प्लॉट को नर्सिंग होम में बदलने पर 25 से 31.25 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क सोसाइटी फ्लैट्स के लिए भी मंजिल के हिसाब से अलग-अलग दरें लागू होंगी। नए कलेक्टर रेट के तहत कॉर्नर प्लॉट या मकान के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं रिहायशी प्लॉट को नर्सिंग होम या अस्पताल में बदलने पर 25 से 31.25 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में रेट बढ़ाकर 86,000 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है, जबकि फेज-3 का कलेक्टर रेट 62,600 रुपये प्रति वर्ग गज ही रखा गया है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। मनीमाजरा मोटर मार्केट में 2,33,500 रुपये प्रति वर्ग गज कमर्शियल एरिया में भी रेट बढ़ाए गए हैं। कोयला डिपो, टिंबर मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया आदि के लिए 97,300 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। मनीमाजरा मोटर मार्केट में 2,33,500 रुपये प्रति वर्ग गज और शिवालिक एन्क्लेव में 4,10,200 रुपये प्रति वर्ग गज रेट निर्धारित किए गए हैं। सेक्टर-17, 8, 15, 19, 22, 34 और 35 जैसे प्रमुख बाजारों में बूथ के कलेक्टर रेट 5,92,200 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *