झारखंड में 27 मार्च से 3 दिन फिर झमाझम बारिश:24 घंटे में 7 डिग्री तक चढ़ा दिन का पारा, अभी आसमान में छाए रहेंगे बादल

झारखंड में 27 मार्च से 3 दिन फिर झमाझम बारिश:24 घंटे में 7 डिग्री तक चढ़ा दिन का पारा, अभी आसमान में छाए रहेंगे बादल

रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 मार्च से अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर राज्य के लगभग सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। 27-28 मार्च को बारिश और तेज हवा की चेतावनी मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पूर्वी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहेगा। रांची में भी इन दोनों दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। 29 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 30 मार्च को एक बार फिर बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 घंटे में 7 डिग्री तक चढ़ा तापमान मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई बार बारिश की स्थिति बनी, लेकिन अधिकांश जगहों पर बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक बढ़ गया। लोहरदगा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 32.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। सरायकेला सबसे गर्म, आगे भी उतार-चढ़ाव जारी राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय सबसे गर्म जिला रहा। मेदिनीनगर में भी तापमान 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जबकि उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं बीच-बीच में बारिश राहत भी देगी। रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 मार्च से अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर राज्य के लगभग सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। 27-28 मार्च को बारिश और तेज हवा की चेतावनी मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पूर्वी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहेगा। रांची में भी इन दोनों दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। 29 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 30 मार्च को एक बार फिर बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 घंटे में 7 डिग्री तक चढ़ा तापमान मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई बार बारिश की स्थिति बनी, लेकिन अधिकांश जगहों पर बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक बढ़ गया। लोहरदगा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 32.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। सरायकेला सबसे गर्म, आगे भी उतार-चढ़ाव जारी राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय सबसे गर्म जिला रहा। मेदिनीनगर में भी तापमान 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जबकि उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं बीच-बीच में बारिश राहत भी देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *