दरभंगा शहर में कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। आरसीडी विभाग की ओर से लक्ष्मीसागर क्षेत्र में 11 केवी लाइन बदला जाएगा और एलटी केबल लगाने का काम होगा। जिसके कारण तय समय तक बिजली सप्लाई बाधित होगी। विभाग के अनुसार 11 केवी सदर फीडर से बिजली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा मदर इंग्लिश स्कूल और विद्यापति चौक से जुड़े 2 ट्रांसफॉर्मरों से आपूर्ति दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रहेगी।
इन इलाकों में सप्लाई होगी बाधित लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अंबेडकर चौक, बावन बीघा, मिथिला कॉलोनी, माथरापुर, पोसनपुरा, जेपी चौक, पेप्सी एजेंसी, ज्ञान भारती, कबीरचक, इंजीनियरिंग गैस गोदाम, गांधीनगर, कतरहिया और भेलूचक समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। दरभंगा शहर में कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। आरसीडी विभाग की ओर से लक्ष्मीसागर क्षेत्र में 11 केवी लाइन बदला जाएगा और एलटी केबल लगाने का काम होगा। जिसके कारण तय समय तक बिजली सप्लाई बाधित होगी। विभाग के अनुसार 11 केवी सदर फीडर से बिजली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा मदर इंग्लिश स्कूल और विद्यापति चौक से जुड़े 2 ट्रांसफॉर्मरों से आपूर्ति दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रहेगी।
इन इलाकों में सप्लाई होगी बाधित लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अंबेडकर चौक, बावन बीघा, मिथिला कॉलोनी, माथरापुर, पोसनपुरा, जेपी चौक, पेप्सी एजेंसी, ज्ञान भारती, कबीरचक, इंजीनियरिंग गैस गोदाम, गांधीनगर, कतरहिया और भेलूचक समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।