नालंदा में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:रेड जोन में गाड़ियों की एंट्री बैन; कचहरी और भैंसासुर मोड़ की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगी रोक

नालंदा में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:रेड जोन में गाड़ियों की एंट्री बैन; कचहरी और भैंसासुर मोड़ की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगी रोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर जिला प्रशासन ने 26 मार्च के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। इस विशेष दिन पर शहर के मुख्य मार्गों को सुव्यवस्थित रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इनटेक नालंदा’ की ओर से तैयार ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान लागू किया गया है। यातायात योजना के अनुसार, शहर के हृदय स्थली माने जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। खासकर रांची रोड, अस्पताल मोड़, भैंसासुर मोड़ और कचहरी मोड़ के आस-पास के रेड ज़ोन वाले इलाकों में किसी भी प्रकार के वाहन के जाने पर रोक लगा दी गई है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए 10 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच 20 और रांची रोड के विभिन्न हिस्सों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए 10 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। साठोपुर, देवी सराय, मंगलास्थान और दीपनगर थाना के पास से गुजरने वाले मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इसी तरह बड़ी पहाड़ी, देवी स्थान और वॉच टावर के पास के रास्तों को भी मुख्यमंत्री के काफिले और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग जोन चिन्हित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर के विभिन्न कोनों में पार्किंग जोन (P1 से P5) चिन्हित किए हैं। रहुई मोड़, सोगरा स्कूल, श्रम कल्याण केंद्र और कारगिल बस स्टैंड जैसे स्थानों पर बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने। राजगीर, नवादा और बरबिघा की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित रूट से ही प्रवेश की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि वे रूट चार्ट देखकर ही अपने गंतव्य के लिए निकलें। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए मोरातालाब और पचासा मोड़ जैसे प्रवेश बिंदुओं पर विशेष सूचना पट्ट भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर जिला प्रशासन ने 26 मार्च के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। इस विशेष दिन पर शहर के मुख्य मार्गों को सुव्यवस्थित रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘इनटेक नालंदा’ की ओर से तैयार ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान लागू किया गया है। यातायात योजना के अनुसार, शहर के हृदय स्थली माने जाने वाले कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। खासकर रांची रोड, अस्पताल मोड़, भैंसासुर मोड़ और कचहरी मोड़ के आस-पास के रेड ज़ोन वाले इलाकों में किसी भी प्रकार के वाहन के जाने पर रोक लगा दी गई है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए 10 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच 20 और रांची रोड के विभिन्न हिस्सों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए 10 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। साठोपुर, देवी सराय, मंगलास्थान और दीपनगर थाना के पास से गुजरने वाले मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इसी तरह बड़ी पहाड़ी, देवी स्थान और वॉच टावर के पास के रास्तों को भी मुख्यमंत्री के काफिले और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग जोन चिन्हित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने शहर के विभिन्न कोनों में पार्किंग जोन (P1 से P5) चिन्हित किए हैं। रहुई मोड़, सोगरा स्कूल, श्रम कल्याण केंद्र और कारगिल बस स्टैंड जैसे स्थानों पर बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने। राजगीर, नवादा और बरबिघा की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित रूट से ही प्रवेश की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि वे रूट चार्ट देखकर ही अपने गंतव्य के लिए निकलें। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए मोरातालाब और पचासा मोड़ जैसे प्रवेश बिंदुओं पर विशेष सूचना पट्ट भी लगाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *