सीवान में एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल:ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली, पटना रेफर

सीवान में एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल:ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली, पटना रेफर

सीवान में मंगलवार और बुधवार की रात एनकाउंटर हुई है। पुलिस ने 2 अपराधियों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। घटना सीवान-पटना वाया मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी, तब पुलिस और बाइक सवार दो अपराधियों के बीच आमना-सामना हुआ। घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रोहित कुमार शर्मा (25) और चौकीहसन गांव निवासी रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु (19) के रूप में हुई है। दोनों पर हाल के अरुण ज्वेलर्स और मनमोहित ज्वेलर्स लूटकांडों में शामिल होने का आरोप है। दोनों घायल अपराधियों को पुलिस कस्टडी में पटना ले जाया गया है। दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पटना की ओर जा रहे थे SP पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पटना की ओर जा रहे हैं। इसके बाद बसंतपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। जैसे ही लहेजी गांव के पास बाइक सवारों ने पुलिस को देखा, वे भागने लगे। पीछा करने पर दोनों की ओर से कथित तौर पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी और उन्हें हिरासत में लिया गया। एसपी के अनुसार पुलिस को पहले से इनकी मूवमेंट की सूचना थी। इसके बावजूद यह सवाल उठता है कि जब अपराधियों के पास हथियार थे और वे खुलकर फायरिंग करने को तैयार थे, तो क्या सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो चुकी है? मुठभेड़ के दौरान लगभग चार राउंड फायरिंग हुई, जो इस बात का संकेत है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं बचा है। रोहित कुमार शर्मा अंतरराज्यीय लूट कांडों में शामिल एसपी ने बताया कि रोहित कुमार शर्मा अंतरराज्यीय लूट कांडों में शामिल रहा है, जिसमें बसंतपुर, खोड़ी पाकड़, बगोरा से लेकर हैदराबाद तक के मामले जुड़े हैं। वहीं, रोहित कुशवाहा पर भी हालिया अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। सीवान में मंगलवार और बुधवार की रात एनकाउंटर हुई है। पुलिस ने 2 अपराधियों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। घटना सीवान-पटना वाया मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी, तब पुलिस और बाइक सवार दो अपराधियों के बीच आमना-सामना हुआ। घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रोहित कुमार शर्मा (25) और चौकीहसन गांव निवासी रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु (19) के रूप में हुई है। दोनों पर हाल के अरुण ज्वेलर्स और मनमोहित ज्वेलर्स लूटकांडों में शामिल होने का आरोप है। दोनों घायल अपराधियों को पुलिस कस्टडी में पटना ले जाया गया है। दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पटना की ओर जा रहे थे SP पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पटना की ओर जा रहे हैं। इसके बाद बसंतपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। जैसे ही लहेजी गांव के पास बाइक सवारों ने पुलिस को देखा, वे भागने लगे। पीछा करने पर दोनों की ओर से कथित तौर पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी और उन्हें हिरासत में लिया गया। एसपी के अनुसार पुलिस को पहले से इनकी मूवमेंट की सूचना थी। इसके बावजूद यह सवाल उठता है कि जब अपराधियों के पास हथियार थे और वे खुलकर फायरिंग करने को तैयार थे, तो क्या सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो चुकी है? मुठभेड़ के दौरान लगभग चार राउंड फायरिंग हुई, जो इस बात का संकेत है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं बचा है। रोहित कुमार शर्मा अंतरराज्यीय लूट कांडों में शामिल एसपी ने बताया कि रोहित कुमार शर्मा अंतरराज्यीय लूट कांडों में शामिल रहा है, जिसमें बसंतपुर, खोड़ी पाकड़, बगोरा से लेकर हैदराबाद तक के मामले जुड़े हैं। वहीं, रोहित कुशवाहा पर भी हालिया अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *