पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए हैं। ट्रेन 09622 बांद्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल तक आैर ट्रेन 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रैल तक विस्तारित की है। ट्रेन 09625 अजमेर-दौंड 23 अप्रैल तक आैर ट्रेन 09626 दौंड-अजमेर 24 अप्रैल तक विस्तारित की गई है। इसके अलावा ट्रेन 04725 हिसार-खड़की साप्ताहिक स्पेशल 26 अप्रैल तक आैर ट्रेन 04726 खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल तक विस्तारित की गई है।


